Vistaar NEWS

Gold-Silver Price Today: ऑल टाइम से लगभग 2 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी, जानें आज का रेट

Gold Silver Rates

सोने-चांदी के दामों में गिरावट

Gold Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. लेकिन अभी भी सोना और चांदी दोनों अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) की अगर बात करें, तो 5 जून की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 1.58 लाख रुपए और 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2.71 लाख रुपए हो गया है. यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी 1.85 लाख रुपए सस्ती मिल रही है. जानें सोना-चांदी का आज का भाव.

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम शुक्रवार को 1,58,588 रुपए पर बंद हुआ. सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने का रेट क्या रहा जानें.

गोल्ड क्वालिटीगोल्ड रेट प्रति 10 ग्राम
24 Karat Gold1,58,117 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold1,54,320 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold1,40,720 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold1,28,080 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold1,01,990 रुपये/10 ग्राम

ये भी पढ़ेंः Falta Election Result: बंगाल की फाल्टा सीट में वोटों की गिनती जारी, BJP या TMC कौन मारेगा बाजी?

ऑल टाइम से काफी सस्ता सोना-चांदी

चांदी की अगर बात करें, तो 3 जुलाई की एस्पायरी वाली शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुई. शुक्रवार को चांदी 2,71,600 रुपए पर बंद हुई. पिछले कई दिनों के अंदर सोना-चांदी में बंपर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अगर ऑल टाइम हाई की बात करें, तो सोना 2 लाख रुपए और चांदी 4 लाख रुपए के लेवल को पार कर गई थी. यानी दोनों अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे पर कारोबार कर रहे हैं.

Exit mobile version