Falta Election Result: बंगाल की फाल्टा सीट में वोटों की गिनती जारी, BJP या TMC कौन मारेगा बाजी?

Falta election Result: बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री दिलीप घोष ने फाल्टा में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि यहां पर कोई मुकाबला के लिए है ही नहीं. टीएमसी के लोग हार की डर से भाग खड़े हुए.
Falta election Result

फाल्टा विधानसभा में मतगणना जारी

Falta Election Result: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट में 29 अप्रैल को हुए चुनाव के दौरान गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोबारा चुनाव करने का फैसला लिया था. 21 मई को फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान कराया गया, जहां बंपर वोटिंग हुई. आज 24 मई को फाल्टा विधानसभा में वोटों की गिनती की जा रही है. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. जिस पर देशभर की नजरें टिकी हैं. फाल्टा सीट पर टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी, लेकिन मतदान से दो दिन पहले ही टीएमसी प्रत्याशी ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी, जिसके बाद भाजपा की जीत तय मानी जा रही है.

बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री दिलीप घोष ने फाल्टा में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि यहां पर कोई मुकाबला के लिए है ही नहीं. टीएमसी के लोग हार की डर से भाग खड़े हुए. जनता का परिणाम सबको मालूम है. फिलहाल, क्षेत्र में पुनर्मतदान की मतगणना को लेकर डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है.

फाल्टा के चुनावी मैदान में 6 प्रत्याशी

फाल्टा विधानसभा सीट की बात करें, तो यहां पर कुल छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. जिसमें भाजपा से देबांग्शु पांडा, कांग्रेस से अब्दुर रज्जाक मुल्ला, सीपीएम से संभूनाथ कुर्मी और निर्दलीय उम्मीदवार दीप हती, चंद्रकांत रॉय और टीएमसी से जहांगीर खान शामिल हैं. हालांकि, जहांगीर खान ने वोटिंग से दो दिन पहले ही अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी थी. जिसके बाद भाजपा अपनी जीत का दावा कर रही है.

ये भी पढ़ेंः कोलकाता: 8 साल बाद हटाया गया फुटबॉल थीम वाला स्टैच्यू, ममता बनर्जी ने किया था डिजाइन

21 मई को हुआ था मतदान

बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं, जहां 23 और 29 अप्रैल दो चरणों में मतदान हुआ. फाल्टा में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई, लेकिन यहां पर मतदान में धांधली के आरोप लगे, जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान करने के आदेश दिए. फाल्टा सीट पर 21 मई को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना आज 24 मई को की जा रही है. फाइनल परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है. इस सीट पर 88.13 प्रतिशत मतदान पड़े थे.

ज़रूर पढ़ें