Vistaar NEWS

Modi Cabinet Decisions: ट्रांसपोर्ट से SME तक… इन दो फैसलों से बदलेगी देश की सूरत! मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी

Modi Cabinet Decisions

फाइल फोटो

Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं जिसकी चर्चा चारों तरफ की जा रही है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्षव ने इन फैसलों के बारे में जानकारी शेयर की है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि कैबिनेट में इंटेग्रेनेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूर किया है. इसके अलावा SMEs के लिए स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज ग्रोथ फंड (SGF) के गठन पर मुहर लगाई.

स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज ग्रोथ फंड का गठन

इन फैसलों में इंटेगरेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (आईटीएलए) की स्थापना और 10,000 करोड़ रुपये के स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज ग्रोथ फंड (एसजीएफ) का गठन शामिल है. ये पहल देश के परिवहन और लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्रों को नई दिशा देंगी. सरकार के इस फैसले का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है.

आईटीएलए बनाने पर भी सहमति

वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि,इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी बनाने के प्रस्ताव को भी सरकार की मंजूरी मिल गई है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने मंगलवार को ITLA के प्रस्ताव पर सहमति जताई. यह अथॉरिटी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की प्लानिंग, रिसर्च, प्रोजेक्ट के मूल्यांकन और मॉनिटरिंग, पॉलिसी सपोर्ट और डेटा एनालिटिक्स के लिए मुख्य संस्था के तौर पर काम करेगी.

आईटीएलए कैसे काम करता है?

आईटीएलए एक दीर्घकालिक परिवहन योजना तैयार करेगा. इसमें सड़क, रेलवे, बंदरगाह, विमानन, अंतर्देशीय जलमार्ग, तटीय शिपिंग, शहरी गतिशीलता और लॉजिस्टिक्स शामिल होंगे. यह 500 करोड़ रुपये से अधिक की परिवहन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करेगा। साथ ही, यह समस्या समाधान का समन्वय करेगा और पूरा होने के बाद के प्रभाव का आकलन करेगा.

ये भी पढ़ेंः ‘हमारा फोकस 3 पर नहीं, 403…’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान, SP नहीं उतारेगी राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी?

Exit mobile version