एशियाई पैरा गेम्स के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, 114 मेडल जीतकर कर रचा इतिहास

पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुलाकात की. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया.
India Asian Para Games Medals

एशियाई पैरा गेम्स के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी

पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुलाकात की. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया. जापान के आइची-नागोया में हुए इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 114 मेडल जीते थे. इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक समय था जब ज्यादातर खेलों में भारत की भागीदारी केवल औपचारिकता समझी जाती थी. पैरा गेम्स में तो देश बहुत पीछे था. 2010 के पैरा एशियाई खेल में भारत ने बसएक स्वर्ण पदक जीता था. कुल मिलाकर उस टूर्नामेंट में हम केवल 14 मेडल जीत पाए थे. वहीं इस बार हमारे खिलाड़ी 114 मेडल के साथ आए हैं.’

पीएम ने आगे कहा कि 14 से 114 की ये यात्रा, ये आपके परिश्रम की पराकाष्ठा है. उसी का परिणाम है. खेल के प्रति आपका जो समर्पण है और एक जो पूरा पारिस्थितिकी तंत्र का विकास हुआ है, उससे परिणाम प्राप्त हो रहा है. इस बार 30 स्वर्ण, 35 रजत, 49 कांस्य, 5 नए विश्व रिकॉर्ड, 9 एशियाई रिकार्ड…. आपने पूरे देश को गर्व से भर दिया है.

34 बेटियां पदक विजेता बनी हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले ‘इस बार 56 महिला खिलाड़ियों में से 34 बेटियां पदक विजेता बनी हैं. चार स्पर्धाओं में तो मंच पर तीनों जगह हमारा ही झंडा था, हमारे ही खिलाड़ी थे. गोल्ड भी भारत ने जीता, उसी खेल में सिल्वर और ब्रॉन्ज़ भी भारत ने जीता.’

ये भी पढ़ें: नफरत फैलाता है हिंदुत्व… पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने फिर दिया विवादित बयान

बता दें कि भारतीय दल ने लगातार दूसरी बार 100 पदकों का आंकड़ा पार किया है, जो पैरा-स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है. पैरा-एथलेटिक्स भारत के लिए पदकों का सबसे बड़ा स्रोत रहा, जिसमें 22 गोल्ड, 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज सहित कुल 65 मेडल जीते गए. इसके बाद पैरा-बैडमिंटन का नंबर आता है. जिसमें तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित 16 मेडल मिले. वहीं, पैरा-तैराकी में एथलीटों ने तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज सहित 11 मेडल हासिल किए.

ज़रूर पढ़ें