सुहागरात में दूल्हे को हल्दी वाला दूध पीना पड़ा भारी, लाखों की नकदी और गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, 10 लाख रुपए से ज्यादा कराए खर्च

Marriage Fraud Case: आरोपियों ने कुछ दिन बाद दूसरी महिला से शादी करा दी, लेकिन वह भी घर से भाग गई. जब उसे वापस बुलाने के लिए बात किया तो वह पैसे की मांग करने लगी.
Alwar marriage fraud case

अलवर में शादी में नाम पर खर्च कराए 10 लाख रुपए

Marriage Fraud Case: राजस्थान के अलवर जिले में एक युवक को सुहागरात के दिन हल्दी वाला दूध पीना महंगा पड़ गया. जब सुबह नींद खुली तो पाया कि घर से करीब 3 लाख रुपए नकदी, मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामग्री गायब हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि दुल्हन भी फरार हो गई. परेशान युवक ने शादी कराने वाले दलालों से संपर्क किया तो उन्होंने कुछ दिन बाद दूसरी लड़की से शादी कराने की बात कही और शादी करा दी, लेकिन बाद में पता चला कि दूसरी लड़की जिससे शादी कराई गई. वह तलाकशुदा है. अब दूसरी पत्नी भी घर से भाग गई, जो वापस आने के लिए पैसे की मांग कर रही है. फिलहाल, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला राजस्थान के अलवर जिले का है, जहां एक युवक शादी नहीं होने की वजह से काफी चिंता में था. जब इसकी जानकारी कुछ लोगों को लगी तो उन्होंने ठगी का शिकार बना लिया. पीड़ित युवक ने बताया कि शादी के नाम पर ठगों ने 10 रुपए से ज्यादा ऐंठ लिए. फिलहाल, पुलिस ठगों के गिरोह को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है.

क्या है मामला?

अलवर जिले के मेहताब सिंह का नोहरा के रहने वाले अजय शर्मा की शादी नहीं हो रही थी. इस दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई, जिसने शादी कराने का दावा किया और पैसे की मांग की. अजय की शादी नहीं हो रही थी, तो उसने भी सोचा कि अगर थोड़े पैसे खर्च करने से शादी हो जाएगी तो ठीक है और उसने पैसे खर्च करने का मन बना लिया. ठगों ने इस दौरान मध्य प्रदेश की लड़की बताते हुए एक फोटो दिखाई और कहा कि यह शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं, जिसके लिए 3 लाख रुपए नकद चाहिए. इस दौरान पीड़ित ठगों के झांसे में आ गया और धीरे-धीरे पैसा दे डाला. लेकिन जब सच्चाई पता चली तो पैरों तले जमीन खिसक गई.

दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर रफू-चक्कर

ठगों ने अजय की शादी करा दी. अजय भी शादी को लेकर काफी खुश था, लेकिन सुहागरात के समय सबकुछ बदल गया. जैसे ही लुटेरी दुल्हन सुहागरात के लिए पहुंची, तो उसने दूध में नशीला पदार्थ मिला दिया. इसके बाद घर पर रखी नकदी और कीमती सामान लेकर रफू-चक्कर हो गई. जैसे ही सुबह अजय की नींद खुली तो देखकर हैरान रह गया. भागे-भागे शादी कराने वाले दलालों के पास पहुंचा तो उन्होंने दूसरी शादी कराने का वादा किया.

ये भी पढ़ेंः शादी में करोड़ों खर्च, लेकिन फॉर्च्यूनर की चाहत ने ले ली जान, 14 महीने बाद छत से कूदी दीपिका, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

दूसरी पत्नी भी फरार

आरोपियों ने कुछ दिन बाद दूसरी महिला से शादी करा दी, लेकिन वह भी घर से भाग गई. जब उसे वापस बुलाने के लिए बात किया तो वह पैसे की मांग करने लगी. जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई. पुलिस को बताया कि शादी कराने के नाम पर करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा खर्च करा दिए गए. फिलहाल, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें