Vistaar NEWS

महिला को योग सिखाते-सिखाते बनाए संबंध, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, फिर पत्नी ने की डील

gurugram yoga teacher intimate relationship with a woman blackmail her wife deal for 3 lakh

सांकेतिक तस्वीर

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने योग सिखाने के नाम पर महिला से अंतरंग संबंध बनाए. उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर आरोप है कि पति की इस हरकत में उसने साथ दिया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, योग टीचर राकेश शर्मा से पीड़िता की मुलाकात साल 2020 में हुई थी. वह उससे योग सीखने लगी. इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में शारीरिक संबंध भी बन गए. योग शिक्षक पर आरोप हैं कि उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फोटो क्लिक की. इसके बाद वह पीड़ित महिला को भेजकर ब्लैकमेल करने लगा और पैसे मांगने शुरू कर दिया. ग्रुरुग्राम पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से साल 2023 यानी मुलाकात के तीन साल बाद बड़ी रकम की मांग की. दबाव के बीच आरोपी और पीड़ित महिला के बीच 3 लाख रुपये को लेकर सहमति बनी. इस रकम को ऐंठने के बाद भी ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा.

पीड़िता से 15 लाख की मांग की गई

इसी महीने यानी मार्च 2026 में आरोपी ने पीड़ित महिला से 15 लाख रुपये की मांग की. इसके साथ ही धमकाया गया कि पैसे नहीं मिलने पर वीडियो और फोटो उसके परिवार को भेज दिए जाएंगे. आरोपियों का बढ़ता लालच और दबाव के बीच महिला ने 20 मार्च 2026 को पालम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई गई.

ये भी पढ़ें: ‘जब प्रभु का बुलावा आता है तो…’, अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बोले दिग्विजय सिंह

पुलिस ने तय योजना के मुताबिक पैसे लेने के लिए आरोपियों को बुलाया. देवी लाल पार्क की पार्किंग में 21 मार्च 2026 को आरोपी पक्ष ने जैसे ही पैसे लेने की कोशिश की तो पुलिस ने आरोपी की पत्नी नीतू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने योग शिक्षक की पत्नी के पास से एक लाख रुपये बरामद किए हैं. वहीं मुख्य आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाशी कर रही है.

Exit mobile version