Vistaar NEWS

‘आप सिलेक्टिव क्यों हैं?’, जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- प्रदर्शनकारियों से चर्चा के लिए हम तैयार

jp Nadda

जेपी नड्डा

JP Nadda Press Conference: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार (22 जुलाई) को बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सिलेक्टिव क्यों हैं? उन्होंने कहा कि हम पेपर लीक के मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं. युवाओं के प्रोटेस्ट का राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए.

UPA की सरकारों का जिक्र क्यों नहीं?

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह एक गहन चिंता का विषय है. इसका मिल बैठकर समाधान निकालना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने शाम को एक प्रेजेंटेशन दिया और पेपर लीक से जुड़े आरोप लगाए हैं. जम्मू कश्मीर सर्विस कमीशन में पेपर लीक हुआ, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है. हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी पेपर लीक हुआ. तेलंगाना में एसएससी की परीक्षा में पेपर लीक हुआ, वहां भी कांग्रेस की सरकार है. पश्चिम बंगाल में जब टीएमसी की सरकार थी, तब पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हुआ.

उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां भी PUC का पेपर लीक हुआ. इस तरह की लंबी फेहरिस्त है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आप सेलेक्टिव क्यों है? आपने UPA से जुड़ी सरकारों का जिक्र क्यों नहीं करते हैं?

‘राजनीतिक रोटी सेंकी जा रही हैं’

जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आपका (राहुल) उद्देश्य छात्रों का न्याय नहीं बल्कि राजनीतिक माइलेज लेना चाहते हैं और राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं. हम आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकालकर चर्चा करना चाहते है. हम संसद में गहन चर्चा कर्मा चाहते हैं. इस पेपर लीक में वजह क्या है और कैसे इसका समाधान करना चाहिए. बाकी की सरकारें भी सुझाव दें कि उन्होंने क्या परेशानी इस मामले में फेस की हैं?

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक किस शर्त पर खत्‍म करेंगे अनशन? खुद बताया, अब सरकार क्‍या लेगी फैसला

‘विपक्ष से चर्चा के लिए तैयार हैं’

पेपर लीक के मामले को मोदी सरकार ने काफी संजीदगी से लिया है. संसद में विपक्ष जितने घंटे चाहे हम चर्चा के लिए तैयार हैं. बशर्ते विपक्ष गोल पोस्ट चेंज ना करें. विपक्ष समय निर्धारित करें हम एक सार्थक चर्चा के बाद सॉल्यूशन चाहते हैं, क्योंकि बच्चा हम सबकी चिंता है. मिलाकर समाधान निकालना चाहिए.

‘अनशन तोड़ने का अनुरोध किया’

सोनम वांगचुक के बारे में जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी के प्रतिनिधियों ने वार्ता सौहार्दपूर्ण रही है, हम हर वक़्त इनसे चर्चा के लिए तैयार हैं. हम सोनम वांगचुक का हालचाल लेने गए थे. हमने उनसे अनशन तोड़ने का अनुरोध किया, ताकि छात्रों के लिए चर्चा करें. उन्होंने हमें ओपन लेटर लिखा उसका जवाब अब हम देंगे.

Exit mobile version