सरकार से बातचीत नहीं करेंगे CJP नेता! जंतर मंतर पर हुई लाठीचार्ज से नाराजगी
जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात
CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर सरकार की तरफ से कई बार यह कहा चुका है कि बातचीत की कोशिश चल रही है. कई बार यह भी किया कि बातचीत हो रही है. इन सब के बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने सरकार से बातचीत करने से इनकार कर दिया है. आपको बता दें कि सरकार की तरफ से जेपी नड्डा ने बातचीत की पेशकश की थी.
सूत्रों की मानें तो मोदी सरकार कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के लिए तैयार हो गई है. बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा करना चाहती है. इन सब खबरों के बीच खबर यह भी कि सीजेपी नेताओं ने सरकार से बातचीत करने के लिए मना कर दिया है.
एक पहले वांगचुक से मिले थे नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीते रोज सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी और यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. इसके बाद उन्होंने अपनी पीसी में कहा था कि सीजेपी के नेता जब भी चाहें हम बात करने के लिए तैयार हैं. वहीं कई अन्य नेताओं का कहना है कि आपकी भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं.
सीजेपी ने क्या मांग की?
सूत्रों के अनुसार, CJP का कहना है कि वह सरकार से किसी मंत्री के घर या दफ्तर में नहीं, बल्कि न्यूट्रल जगह पर ही बातचीत करेगा जो दोनों में किसी पक्ष का न हो. जंतर-मंतर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमें पुलिस ने उन्हें बताया कि नड्डा ने अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया है. हम किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे. अगर उनको बातचीत करनी है तो यहां आकर बात करनी होगी.
सीजेपी के इस ऐलान के बाद देखना होगा कि सरकार आगे क्या फैसला लेती है. देखना यह भी होगा कि सरकार की तरफ से कोई जंतर-मंतर पर जाता है या नहीं.
ये भी पढ़ें:‘फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी पेपर लीक के सभी मामलों की सुनवाई’, प्रोटेस्ट के बीच पीएम मोदी का बड़ा ऐलान