Vistaar NEWS

‘पहले क्लियरेंस दिया और अब गोली चला रहे…’, ईरानी गोलीबारी पर भारतीय जहाज का ऑडियो

Bhagya Laxmi Indian ship

भारतीय जहाज भाग्य लक्ष्मी

Strait Of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को दोनों देशों ने आपसी सहमति से इसे खोलने का ऐलान कर दिया. होर्मुज खोलने के ऐलान को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि अचानक से ईरान ने इसे बंद करने की घोषणा कर दी. ईरान के इस घोषणा के बाद ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने भारतीय जहाज को रोक दिया और तुरंत ही वापस करने के आदेश जारी किए.

शनिवार को दोनों कैप्टन के बीच हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आया था. जिसमें इंडियन और ईरानी नेवी के कैप्टन के बीच बातचीत करते सुना जा सकता है. इसी बीच रविवार को भी एक ऑडियो सामने आया है. जिसमें भारतीय कैप्टन ईरानी नेवी को उनकी इस हरकत के लिए लताड़ते नजर आ रहे हैं. ऑडियो में सुनाई दे रहा है, ‘सेपह नेवी (ईरान की नेवी)! ये मोटर टैंकर सनमार हेराल्ड है. आपने मुझे जाने का क्लीयरेंस दिया था! मेरा नाम आपकी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. अब आप गोली चला रहे हैं.

जानें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई.

इंडियन और ईरानी नेवी के कैप्टन के बीच बातचीत का जो ऑडियो शनिवार को सामने आया है. उसमें IRGC के अधिकारी कह रहे हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही पर फिलहाल रोक है, इसलिए आप यहां से तुरंत ही लौट जाएं. भारतीय कैप्टन ने कहा- ठीक है. मैं आपकी बात को फिर दोहराता हूं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है. तब IRGC अधिकारी ने कहा कि जी सर. यह सुनते ही भारतीय जहाज ने अपना रास्ता बदल लिया. इस पूरी बातचीत को भाग्य लक्ष्मी नाम जहाज के क्रू ने शेयर किया है.

28 फरवरी से बंद था होर्मुज

इस खबर के बाद हड़कंप मच गया, क्योंकि अचानक से ईरान ने अपना फैसला बदल लिया. 28 फरवरी से बंद हुआ होर्मुज खुला, तो लोगों को राहत मिली, लेकिन इस खबर ने एक बार फिर सबको चिंता में डाल दिया. ईरान के इस फैसले का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ेंः Strait Of Hormuz को ईरान ने फिर किया बंद, भारत में पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

दो जहाजों पर गोलीबारी की खबर

सोशल मीडिया पर जो ऑडियो इंडियन और ईरानी नेवी के कैप्टन के बीच की वायरल हो रही है. वह भाग्य लक्ष्मी नाम के जहाज के क्रू ने शेयर किया है. भाग्य लक्ष्मी जहाज में तेल भरा हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले ईरान ने दो भारतीय जहाज पर गोलीबारी भी की है. हालांकि, अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Exit mobile version