Strait Of Hormuz को ईरान ने फिर किया बंद, भारत में पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

Petrol Diesel Price: ईरान ने होर्मुज खोलने के ऐलान के 24 घंटे के अंदर ही दोबारा से बंद करने का फैसला लिया है. जिसका असर एक बार फिर तेल-गैस पर देखने को मिल सकता है.
Petrol-Diesel Rate

पेट्रोल-डीजल

Strait of Hormuz Effect On Petrol-Diesel Price: अमेरिका-ईरान जंग के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया था, लेकिन हाल ही में शुक्रवार को अमेरिका और ईरान ने होर्मुज को खोलने पर सहमति जताई. होर्मुज खुलते ही दुनियाभर के शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली. वहीं कच्चे तेल की कीमतें भी भरभराकर गिर गईं. होर्मुज खुलना दुनियाभर के लिए गुड न्यूज रही, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई. ईरान ने 24 घंटे के अंदर ही होर्मुज को दोबारा से बंद करने का ऐलान कर दिया. जिसका असर एक बार फिर तेल-गैस पर देखने को मिल सकता है. अब देखना यह होगा कि पेट्रोल-डीजल पर क्या असर पड़ता है.

ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए शनिवार को दोपहर होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है. ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने साफ कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का नियंत्रण वापस पिछली स्थिति में आ गया है. इस चेतावनी के बाद ही सभी जहाज वापस लौटने लगे. अब ऐसे में एक बार फिर लोगों के मन में सवाल पैदा होने लगा कि क्या पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ जाएंगे.

होर्मुज से दुनिया का 20 प्रतिशत निकलता है तेल

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह रास्ता है, जहां से दुनियाभर का करीब 20 प्रतिशत के ज्यादा तेल निकलता है. ईरान ने जब जंग के दौरान होर्मुज को बंद किया, तो कच्चे तेल की कीमत आसमान छूने लगीं. हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन कई देशों में तेल के दाम बढ़ गए. होर्मुज खुलते ही लोगों को लगा कि अब तेल-गैस संकट से मुक्ति मिलेगी, लेकिन यह सिर्फ कुछ ही समय के लिए रहा. होर्मुज दोबारा से बंद होने की वजह से एक बार फिर तेल-गैस की कीमतों पर खतरा मंडराने लगा है.

ये भी पढ़ेंः EPFO वेतन सीमा बढ़ाने पर विचार, सरकार ने बनाया ये प्लान, 30,000 तक हो सकती है PF न्यूनतम सैलरी

क्या होगा असर?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से बढ़ने की संभावना है. अगर कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है, तो इसका असर महंगाई पर साफ पड़ेगा. अगर होर्मुज ज्यादा दिनों तक बंद रहा तो पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ सकते हैं. अब देखना यह होगा कि होर्मुज कितने समय तक बंद रहता है. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज खुलवाने समेत शांति समझौते पर बातचीत चल रही है, जो अंतिम पड़ाव पर है.

ज़रूर पढ़ें