Vistaar NEWS

दिल्ली के बाद अब बिहार में बड़ा हादसा, अस्पताल में आग लगने से 5 की मौत, कई घायल

Muzaffarpur Hospital Fire

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी आग

Bihar: बिहार में मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग लग गई. जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने 5 मौतों की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आग गुरुवार तड़के लगी. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. देखते ही देखते पूरा अस्पताल जहरीले धुएं से भर गया. आग अस्पताल के 5वीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी थी. फिलहाल, आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है और प्रशासन जांच में जुटा है.

20 से ज्यादा लोगों को किया रेस्क्यू

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. जिस दौरान आग लगी. उस दौरान अस्पताल के अंदर कई लोग फंसे थे, जिसे खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया. आनन-फानन में इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया. अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, अभी तक 20 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के रेस्टोरेंट में कैसे लगी आग, फायर NOC समेत क्या-क्या पाई गईं खामियां?

मरीजों को छोड़कर भागा अस्पताल का स्टाफ

मरीज के परिजनों ने आगजनी की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर की. परिजनों ने बताया कि आग लगने के बाद सभी कर्मचारी मरीजों को छोड़कर मौके से फरार हो गए. अग्निशमन अधिकारियों ने भी बताया कि जब उनकी टीम पहुंची. उस दौरान ज्यादातर अस्पताल का स्टाफ गायब मिला. फिलहाल, जांच की जा रही है.

Exit mobile version