Vistaar NEWS

नितिन नवीन की नई टीम में कितनी महिलाएं? स्मृति ईरानी समेत इन्हें मिली जगह

Nitin Nabin New Team Women Leaders

स्मृति ईरानी

Nitin Nabin New Team Women Leaders: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कुल 65 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें 12 महिलाएं शामिल हैं. पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महासचिव और सचिव समेत कई पदों की जिम्मेदारियां अब महिलाएं संभालेंगी. पार्टी में संगठन ने इस बार महिलाओं को बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी दी है.

नितिन नवीन की नई टीम में जिन 12 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है. उनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 6, राष्ट्रीय महासचिव 1, राष्ट्रीय सचिव 3, महिला मोर्चा अध्यक्ष 1 और सोशल मीडिया को-कन्वेनर 1 शामिल है. अगर किसी प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं की जिम्मेदारी तय की गई है, तो वह है उत्तर प्रदेश. यूपी से 6 महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है.

इन 6 महिलाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नितिन नवीन की टीम में 6 महिलाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. जिसमें राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश से रेखा वर्मा, गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोशी, पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंद्रकार और महाराष्ट्र से डॉ. भारती पर्वीन पवार का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ेंः नितिन नवीन की नई टीम में युवा नेताओं को तरजीह, कितने नेता हैं अंडर-40?

किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

इसके अलावा सोशल मीडिया टीम में महाराष्ट्र की प्रीती गांधी को शामिल किया गया है. प्रीती गांधी सोशल मीडिया को-कन्वेनर की जिम्मेदारी संभालेंगी. छत्तीसगढ़ की रूपकुमारी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि तीन महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. जिसमें मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, नागालैंड से फांगनोन कोन्याक और उत्तर प्रदेश से संगीता यादव को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.

Exit mobile version