Humayun Kabir Election Result: ममता बनर्जी से अलग हुए हुमायूं कबीर दोनों सीटों पर जीते चुनाव, मार्ज‍िन देखकर हो जाएंगे हैरान

Humayun Kabir Election Result: बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराने का दावा करने वाले हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) का क्या हाल है. यहां जानते हैं.
Humayun Kabir Janata Unnayan Party Murshidabad

हुमायूं कबीर (फाइल फोटो)

Humayun Kabir Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी नेता रहे हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी को बड़ा झटका दिया था. इसके बाद हुमायूं कबीर ने अपने खुद की पार्टी बनाई और 22 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे. बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराने का दावा करने वाले हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) का क्या हाल है. यहां जानते हैं.

विधानसभा चुनाव से पहले हुमायूं कबीर ने बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखी और दावा किया कि बाबरी मस्जिद का निर्माण कराएंगे. जिसके बाद हुमायूं ने खूब सुर्खियां बटोरी और काफी समय तक विवादों में रहे. हुमायूं कबीर ने दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था

उन्होंने नाओदा सीट से 27943 वोटों से चुनाव जीता है, वहीं रेज‍िनगर सीट पर 58876 वोटों से चुनाव जीता है. ऐसा पहली बार है जब हुमायूं टीएमसी के अलावा किसी अन्‍य राजनीतिक दल से चुनाव जीते हैं. कुल मिलाकर इस बार उनकी बगावत उनके पक्ष में रही है.

22 सीटों पर उतारे थे प्रत्याशी

हुमायूं कबीर ने विधानसभा चुनाव में अपने 22 प्रत्याशी उतारकर 5 से 8 सीटों पर जीत का दावा किया था. इसके साथ ही बंगाल से टीएमसी को बाहर करने का दावा किया था. हालांकि हुमायूं को अन्‍य सीटों पर कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई है. लेकिन खुद दोनों ही सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब हो गए हैं.

ये भी पढ़ेंः जहां PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, उस झारग्राम विधानसभा का क्या है हाल?

AUJP का खुला बंगाल में खाता

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए. 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ. जिसके आज वोटों की गिनती हो चुकी है. बंगाल में 15 साल पुरानी ममता सरकार अब सत्ता से बाहर हो चुकी है. यहां पर बीजेपी की मेहनत रंग लाई. आख‍िर 15 सालों की मेहनत के बाद अब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. इन सब में हुमायूं की पार्टी AUJP ने भी अपना खाता खोल लिया है.

ये भी पढ़ेंः जहां PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, उस झारग्राम विधानसभा का क्या है हाल?

ज़रूर पढ़ें