Vistaar NEWS

‘मुझे iPhone चाहिए…’, भीड़ से निकलकर लड़के ने सीधे सीएम हिमंता से कर दी डिमांड, Video

Himanta Biswa Sarma iPhone Demand Video

भीड़ से निकलकर लड़के ने सीधे सीएम हिमंता से कर दी डिमांड

Himanta Biswa Sarma iPhone Demand Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भीड़ में लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल ले रहे थे. इस दौरान भीड़ में से एक युवक निकला और सीधे आईफोन की मांग कर दी. यह घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. सीएम हिमंता ने खुद वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जानें सीएम हिमंता ने युवक से क्या कहा?

दरअसल, यह घटना दो दिन पुरानी यानी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन की है. आमजन से मुलाकात के दौरान भीड़ में से निकला एक युवक सीएम से सीधे आईफोन की मांग कर दी. यह सुनते ही सीएम हिमंता रुक गए और मुस्कुराते हुए पूछ दिया. “आईफोन? नया चाहिए या पुराना?” यह सुनते ही वहां पर मौजूद लोग हंसने लगे. देखें वीडियो.

सीएम ने खुद शेयर किया वीडियो

सीएम ने इस दौरान उसके ऊपर हल्के हाथों से थप्पड़ लगाते हुए कहा, “ठीक है, हम तुम्हें आईफोन दिलवा देंगे. तुम्हें मिल जाएगा.” यह सुनते ही युवक खुशी से झूम उठा. सीएम हिमंता ने खुद इस मजेदार वाकये का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘बुरहान-अफजल और बाटला पर चिल्लाने वाले…’, स्मित मछार पर गांधी परिवार की चुप्पी को लेकर BJP ने दागे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. कोई उस युवक की हिम्मत की दाग दे रहा है, तो वहीं कुछ लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इतना कॉन्फिडेंस लाइफ में चाहिए कि सीधे मुख्यमंत्री से ही आईफोन मांग ले!” सीएम ने खुद पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत स्पष्ट प्राथमिकताएं’.

Exit mobile version