‘लोगों ने मेरी बात मानी और देखिए सोना सस्ता हो गया’, बोले पीएम मोदी, जानिए ताजा Gold-Silver रेट

सोने-चांदी के गिरते दामों पर पीएम मोदी ने कहा है कि मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी बात मानी और सोना नहीं खरीदा. अब रिजल्ट देखिए कि सोना के दाम लगातार गिर रहे हैं.
PM Modi

पीएम मोदी

आपको याद होगा इसी साल मिडिल ईस्ट संघर्ष के समय पीएम मोदी ने पहली बार 10 मई 2026 को तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि था अब से एक साल तक सोना न खरीदे. उस सोने का भाव 1 लाख 50 हजार रुपये से ऊपर था. लेकिन आज सोने के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी बात मानी-पीएम मोदी

आज (21 नवंबर 2026) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह (Kaushal Deekshant Samaroh) को संबोधित करते हुए सोने की खरीदारी और कीमतों में गिरावट पर बयान दिया. उन्हों कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी बात मानी और रिजल्ट देखिए सोना सस्ता हो गया है और आज लोग उनसे कह रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनके पैसे बच गए.

पीएम मोदी ने जनता की इस प्रतिक्रिया की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के उस ऐतिहासिक आह्वान से की, जब उनके कहने पर देशवासियों ने एक समय का भोजन छोड़ दिया था. मोदी ने कहा कि आज भी देश का चरित्र वैसा ही है. उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने सोना कम खरीदने की सलाह दी थी, तब कई लोगों ने उनकी बात का मजाक उड़ाया था, लेकिन आज इसके सकारात्मक परिणाम सामने हैं.

ये हैं ताजा रेट

गोल्ड-सिल्वर के मौजूदा रेट के बारे में बात करें तो सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी है. IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,638 रुपए सस्ता होकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया. इधर, चांदी के भाव में भी शुक्रवार को 7,911 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद चांदी 1.53 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई.

1.76 लाख रुपए पहुंच गया सोना

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था. तब से अब तक सोना करीब 52,228 रुपए यानी करीब 30% सस्ता हो चुका है. वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के हाई पर पहुंच गई थी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें