Vistaar NEWS

मुख्य चुनाव आयुक्त से हुई बहस के बाद IAS का रातोंरात ट्रांसफर, CEC से कहा था- मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते

AS officer Anurag Yadav and Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar (File Photo)

आईएएस अधिकारी अनुराग यादव और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार(File Photo)

IAS Anurag Yadav transferred: उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग यादव को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 2 टूक जवाब देने काफी महंगा पड़ गया. आयोग ने रातोंरात आईएएस का ट्रांसफर कर दिया है. अनुराग यादव को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया गया है.

‘मैं 25 सालों से सेवा में हूं, ऐसे बात नहीं कर सकते’

दरअसल बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी. इस दौरान CEC ने अनुराग यादव ने उनके अंडर आने वाली विधानसभा में पोलिंग बूथ की संख्या के बारे में पूछा था. लेकिन अनुराग यादव इसका तुरंत जवाब नहीं दे पाए. जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और अनुराग यादव को फटकार लगाई. जिसके बाद आईएएस अधिकारी ने भी सीईसी को जवाब देते हुए कहा, ‘आप मुझसे इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं, मैं भी 25 सालों से सेवा में हूं.’

CEC से बहस के बाद पर्यवेक्षक के पद से हटाए गए

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त से बहस के बाद आयोग ने आईएएस पर कार्रवाई की है. आयोग ने दो घंटे बाद ही कार्रवाई करते हुए अनुराग यादव को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पर्यवेक्षक के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

10 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई

यह पहला मौका नहीं है, जब यूपी कैडर के यह सीनियर आईएएस अधिकारी सुर्खियों में हों. इसके 10 दिन पहले तक अनुराग यादव आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव थे. इस दौरान उन्होंने एक कंपनी के साथ 25000 करोड़ का MoU साइन किया था. यह MoU काफी विवादों में था. विपक्ष ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला था. इसके बाद उनका ट्रांसफर किया गया था. बता दें आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का प्रमुख सचिव का पद भी उन्हें जनवरी में ही मिला था.

2000 बैच के UP कैडर के IAS अधिकारी हैं अनुराग यादव

बता दें कि अनुराग यादव उत्तर प्रदेश कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं. अपनी 25 साल की नौकरी के दौरान वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.

ये भी पढे़ं: ‘पत्नी को रसोई में जाने से रोकना सिर्फ घरेलू विवाद नहीं, इंसान की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और गरिमा का उल्लंघन,’ बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Exit mobile version