‘ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं…’, मॉक संसद में बोले राहुल गांधी, BJP का पलटवार, कहा-पटेल के वोट चोरी कर नेहरू बने थे PM
राहुल गांधी और संबित पात्रा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित की गई. इस पार्लियामेंट की अध्यक्षता पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने की. इस मॉक पार्लियामेंट में विपक्ष के तमाम तेना शामिल हुए. वहीं मॉक पार्लियामेंट के बीच में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग के घरते हुए कई सवाल उठाएं.
CEC ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ मॉक पार्लियामेंट में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यह कितनी बेतुकी बात है कि CEC के महाभियोग पर चर्चा करने के लिए पूरे विपक्ष को बगीचे में बैठना पड़ रहा है. हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है, हमारे लिए हर संस्था के दरवाजे बंद हैं.’
हर 7 में से 1 वोटर मिटा कर चुनाव आयोग ने कबूल लिया है कि 2024 का चुनाव illegitimate था। ज्ञानेश और उनके साथी षड़यंत्रकारियों ने देशद्रोह किया है और इसके लिए उनपर कार्रवाई ज़रूर होगी। https://t.co/KsnuMBzx6H
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मेरे पास सबूत हैं-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि 13.3 करोड़ वोटर डिलीट किए गए. यानी हर सात में से एक भारतीय का वोट डिलीट हुआ. भाजपा के लोग भी अवैध तरीके से लोकसभा में पहुंचे. राहुल ने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनके पास सबूत है. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि वोट काटने वाले देश के अपराधी है. इसलिए ज्ञानेश कुमार अब बचेंगे नहीं.
संबित पात्रा ने किया पलटवार
उधर भाजपा के पुरी से BJP सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमाला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी को वोटों की चोरी और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा की कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दल मिलकर लोकतंत्र का मजाक बना रहे है. इन लोगों की वजह से असली संसद भी नहीं चल पाती. ये लोग वहां भी हंगामा करते है और काम नहीं होने देते.
संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट में जब कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे जब वोट चोरी को लेकर बोल रहे थे तभी मैने सोचा की हा वोट चोरी तो हुई है पंडित नेहरू भी सरदार पटेल का वोट चोरी कर प्रधानमंत्री बने थे. पहली वोट चोरी तो पंडित नेहरू जी ने ही की थी.
नेताओं की राय को नजरअंदाज किया-संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा स्वतंत्रता के समय कांग्रेस के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं का समर्थन सरदार वल्लभभाई पटेल के पक्ष में था. लेकिन इसके बावजूद पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर नेताओं की राय को नजरअंदाज किया गया और लोकतांत्रिक भावना के विपरीत निर्णय लिया गया.
राहुल गांधी जी के अनुसार यदि वोट चोरी हुई है, तो सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी के BLA आखिर क्या कर रहे थे? उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही आपत्ति क्यों दर्ज नहीं कराई? जिस पार्टी के BLA अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हों, उस पार्टी का नेता बस Mock Parliament में ही प्रधानमंत्री बनने लायक है।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 31, 2026
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जी के अनुसार यदि वोट चोरी हुई है, तो सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी के BLA आखिर क्या कर रहे थे? उन्होंने स्थानीय स्तर पर ही आपत्ति क्यों दर्ज नहीं कराई? जिस पार्टी के BLA अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हों, उस पार्टी का नेता बस Mock Parliament में ही प्रधानमंत्री बनने लायक है.
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल के अयोध्या नगर के बाद शाहपुरा थाने पर साइबर अटैक, डेटा को किया इन्क्रिप्ट