Rahul Priyanka Dharna Delhi: दिल्ली में INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च शुरू कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, तो राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठ गए हैं.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA गठबंधन के कई सांसदों के साथ, भारत निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं. जब पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, तो इस दौरान कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए. इसी बीच राहुल गांधी-प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं ने धरना दे दिया. फिलहाल, पुलिस ने अभी तक किसी नेता को हिरासत में नहीं लिया है.
#WATCH | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra and NCP-SP MP Supriya Sule, along with many INDIA bloc MPs, protest march to Election Commission of India https://t.co/ltvjHtKr6c
— ANI (@ANI) October 6, 2026
चुनाव आयोग पर बरसे अखिलेश
INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव आयोग पर पहले भी आरोप लगे हैं. चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022 और 2024 में बेईमानी की और बंगाल में तो उसने पूरी तरह से बेशर्मी भरा खेल खेला. चंडीगढ़ वाली चाल को कौन भूल सकता है?”
राहुल गांधी ने पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया.
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi waves the Tricolour as he climbs atop a police barrier during INDIA bloc MPs’ protest against the Election Commission of India https://t.co/vOETGpjXFH
— ANI (@ANI) October 6, 2026
मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती की गई है. कानून-व्यवस्था बनी रहे इसके लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं. जिसमें पुरुषों की 27 और महिलाओं की 4 कंपनियां शामिल हैं. भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है.
पुलिस ने राहुल को गेट पर ही रोका
राहुल गांधी आकाशवाणी के रास्ते चुनाव आयोग के कार्यालय जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया. गेट पर ही रोके जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता चुनाव आयोग से करीब 200 मीटर दूर धरने पर बैठ गए. पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पिछले गेट में भी बैरिकेड लगा दिया है.
