SIR और EC के खिलाफ हल्लाबोल! मार्च कर रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

INDIA Alliance Election Protest: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA गठबंधन के कई सांसदों के साथ, भारत निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं.
Rahul Priyanka Dharna Delhiधरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

Rahul Priyanka Dharna Delhi: दिल्ली में INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च शुरू कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, तो राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत कई बड़े नेता धरने पर बैठ गए हैं.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA गठबंधन के कई सांसदों के साथ, भारत निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं. जब पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की, तो इस दौरान कई सांसद बैरिकेड पर चढ़ गए. इसी बीच राहुल गांधी-प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं ने धरना दे दिया. फिलहाल, पुलिस ने अभी तक किसी नेता को हिरासत में नहीं लिया है.

चुनाव आयोग पर बरसे अखिलेश

INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव आयोग पर पहले भी आरोप लगे हैं. चुनाव आयोग ने 2017, 2019, 2022 और 2024 में बेईमानी की और बंगाल में तो उसने पूरी तरह से बेशर्मी भरा खेल खेला. चंडीगढ़ वाली चाल को कौन भूल सकता है?”

ज़रूर पढ़ें