Vistaar NEWS

‘भारत कभी नहीं भूलता, जब इंसानियत की सीमाएं पार… ‘, पहलगाम बरसी से पहले पाकिस्तान को इंडियन आर्मी का दोटूक संदेश

Indian Army Pahalgam Attack

पहलगाम बरसी से पहले पाकिस्तान को इंडियन आर्मी का दोटूक संदेश

Indian Army: पहलगाम हमले की बरसी से पहले भारत ने पाकिस्तान को दोटूक संदेश दिया है. कि भारत कुछ चीजों को कभी नहीं भूलता. पहलगाम हमले की जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर पिछले साल 22 अप्रैल, 2025 को इंडियन आर्मी ने किया गया था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान में मौजूद लश्कर और जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. जिसका दर्द पाकिस्तान आज तक नहीं भुला पा रहा है. जानें इंडियन आर्मी ने क्या कहा?

बता दें, पहलगाम हमले में 25 पर्यटकों की जान गई थी. घटना के तुरंत बाद ही इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था. इस दौरान पाकिस्तान में काफी तबाही मचाई, जिसका दर्ज आज भी पाक नहीं भूल पा रहा है. अब इंडियन आर्मी ने 1 साल होने से पहले ही एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है.

सीमाएं पार नहीं करने का दिया संदेश

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत एक साल बाद शोक मना रहा है. लेकिन इस दौरान इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को यह भी याद दिलाया कि अगर कुछ भी गड़बड़ करने का प्रयास किया तो उसका अंजाम क्या होता है, पता होना चाहिए. इंडियन आर्मी ने पाक को सीमाएं पार नहीं करने की सलाह दी.

इंडियन आर्मी ने दिया साफ संदेश

इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान को दोटूक संदेश देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “जब इंसानियत की सीमाएं पार की जाती हैं, तो उसका जवाब ऐतिहासिक होता है. इंसाफ जरूर मिलता है. भारत एकजुट होकर खड़ा है. आगे लिखा, कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए. भारत कभी नहीं भूलता.”

ये भी पढ़ेंः ईरान-अमेरिका सीजफायर खत्म होने में बचे सिर्फ 24 घंटे, नहीं मानें ट्रंप तो फिर शुरू होगी जंग? क्या बोले नेतन्याहू

बढ़ाई गई सुरक्षा

कल यानी 22 अप्रैल 2026 को पहलगाम हमले का एक साल पूरा हो जाएगा. पूरे कश्मीर में पर्यटन स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई चिंता और उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो. फिलहाल, इंडियन आर्मी ने स्पष्ट संदेश देते हुए पाकिस्तान को चेताया है कि अगर सीमा पार करने की कोशिश की, तो ऐसा जवाब देंगे कि याद रखोगे.

Exit mobile version