Vistaar NEWS

रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर, उज्जैन, जबलपुर समेत 37 मंडलों में नए डीआरएम की नियुक्ति

railway news

रेलवे न्यूज

रायपुर. रेलवे बोर्ड ने देशभर के रेल मंडलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति और स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं. 27 नवंबर को जारी आदेशों में रायपुर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई महत्वपूर्ण रेल मंडलों में नए डीआरएम की पदस्थापना की गई है. रायपुर मंडल की जिम्मेदारी पृथुल कुमार को सौंपी गई है. वे वर्तमान डीआरएम दयानंद का स्थान लेंगे.

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, पृथुल कुमार वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं. उन्हें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है. हालांकि, उनकी नियुक्ति केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, नई दिल्ली में लंबित मूल आवेदन क्रमांक 1948/2026 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी. कार्यभार संभालने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

इन मंडलों में भी हुई नई नियुक्तियां

देंखे आदेश

Exit mobile version