Vistaar NEWS

4 बच्चों की मां का अपने से 12 साल छोटे प्रेमी पर आया दिल, घर छोड़कर भागी, बच्चे बोले- मम्मी प्लीज…वापस आ जाओ

Gorakhpur Love Instgram affair

गोरखपुर में पति और 4 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी महिला

Gorakhpur Love Affair: कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है. प्यार जब परवान चढ़ता है तो वह नाता-रिश्ता, उम्र, पैसा कुछ नहीं देखता है, देखता है तो सिर्फ और सिर्फ प्यार. जी हां उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी ऐसा ही हुआ. जहां 4 बच्चों की मां अपने से करीब 12 साल छोटे प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने को राजी हो गई. प्रेमी के साथ ही जीने-मरने की कसमें खाने लगी. करीब 10 दिनों तक प्रेमी के साथ ही किराए के कमरे पर भी रही, लेकिन अंत में सबकुछ बदल गया. जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गोरखपुर के कैपियरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 40 साल की एक महिला, जिसके 5 बच्चे थे. उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक 28 साल के लड़के से हुई. पहले तो सामान्य बातें हुई, लेकिन बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई. महिला अब अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई. जब तक परिवार वालों को पता चलता. तब तक महिला 4 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने चली गई. जानकारी मिलते ही पति ने पुलिस के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.

10 दिनों तक प्रेमी के साथ रही महिला

पति ने बताया कि उसकी पत्नी चार बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई. उसका पता नहीं चल पा रहा है और ना ही फोन पर बातचीत हो रही है. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया. करीब 10 दिन बीत जाने के बाद पता चला कि महिला कहीं और नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही है. पुलिस ने उसे अपने साथ थाने ले आई. जानकारी पाते ही पति भी अपने चारों बच्चों के साथ थाने आ पहुंचा, जहां पुलिस की मौजूदगी में ही समझौता हो गया.

ये भी पढे़ंः नकली सोना पहनकर सोशल मीडिया पर भौकाल काट रहे थे ‘सूर्या भाई’, इनकम टैक्स ने खोल दी पोल

पुलिस ने कराई सुलह

जब बच्चों ने अपनी मां को देखा तो रोते हुए घर लौटने की अपील की, लेकिन महिला ने बच्चों की बातों को इग्नोर करते हुए प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करती रही. जब मामला बढ़ती ही चला गया , तो थाना प्रभारी ने दोनों के बीच सुलह कराई. पुलिस की समझाइश के बाद महिला का दिल बच्चों पर पिघल गया और वह पति के साथ रहने को राजी हो गई. थाना प्रभारी अरुण सिंह ने महिला को पति के साथ घर भेज दिया. फिलहाल, पति-पत्नी दोनों खुशी-खुशी घर चले गए.

Exit mobile version