‘सांसद जी, आप बसपा जॉइन कर लिए क्या?’ रवि किशन से बीजेपी पार्षद की तीखी बहस, Video

Ravi Kishan News: गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन से एक पार्षद ने पूछ लिया कि सांसद जी, आप बसपा जॉइन कर लिए हैं क्या? पढ़ें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?
Gorakhpur MP Ravi Kishan And BJP councilor

रवि किशन और भाजपा पार्षद के बीच तीखी बहस

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन से एक पार्षद ने पूछ लिया कि सांसद जी, आप बसपा जॉइन कर लिए हैं क्या? पार्षद और सांसद के बीच बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो…

दरअसल, गोरखपुर में इन दिनों बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. तीन दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई है. कई जगहों पर सड़कें डूब गईं और गलियों में पानी भर गया. जिसकी वजह से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा. पानी की समस्या को लेकर बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन को फोन कर दिया. लेकिन इस दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.

क्या हुई बातचीत?

जब पार्षद ने पानी के जलभराव की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन को फोन किया तो उन्होंने पूछा, ‘सपा जॉइन कई लिहला का?’ यह सुनते ही पार्षद नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि ये कौन सी बात है कि आपसे समस्या बताऊं तो आप सपा बताने लगते हैं. पार्षद ने भी रवि किशन से पूछ लिया कि सांसद जी, आप भी बसपा जॉइन कल लिए हैं क्या? फिर क्या दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

ये भी पढ़ेंः UP राज्यसभा चुनाव: वरुण गांधी-स्मृति ईरानी समेत कितने दावेदार? BJP से इन नेताओं को मिल सकता है मौका

सपा से पार्षद बनने के बाद जॉइन की थी BJP

बता दें, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी चुनाव तो समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीते थे, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा जॉइन कर लिया. लेकिन जब रवि किशन ने उनकी बात को सपा वाली बात बताई तो वे भड़क उठे और सांसद जी से भी कई सवाल कर दिए. इसके बाद पार्षद रागढ़ताल के मुख्य द्वार पर पहुंचकर भी सांसद को फोन लगाने का प्रयास किया लेकिन सांसद ने फोन नहीं उठाया. अब दोनों के बीच बातचीत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ज़रूर पढ़ें