Jamui Crime: बिहार के जमुई बदसलूकी कांड ने मानवता को शर्मसार कर दिया. इस कांड में आरोपी बनाए गए हरेराम यादव को आज बुधवार को जब कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान वहां पर उपस्थित एक वकील ने थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ मारने वाले वकील ने कहा कि उनके मन में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी थी. इसलिए थप्पड़ मार दिया. उसके लिए तो थप्पड़ क्या, गोली मार देनी चाहिए.
बिहार पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर कर दिया था. इसके बाद नंदन और हरेराम को गिरफ्तार कर लिया गया. आज बुधवार को आरोपी हरेराम यादव को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और जब उसे कोर्ट से बाहर निकालने लगी. इसी दौरान वकील आकाश पांडेय ने थप्पड़ जड़ दिया. जब आकाश से पूछा गया कि कानून को हाथ में क्यों ले रहे, तो उन्होंने साफ कहा कि उस हिसाब से कानून हमें जो भी सजा देगा, वह मंजूर रहेगा. लेकिन ऐसी घटनाओं को लेकर हम सहन नहीं कर पाएंगे.
जमुई की घटना के आरोपी हरेराम यादव को पेशी के दौरान वकील ने थप्पड़ मारा। आकाश पांडे नामक वकील ने हरेराम यादव से मारपीट की। दूसरे वकीलों ने भी उसे पीटने की कोशिश की। pic.twitter.com/DqfiG51inZ
— Somu Anand (@SomuAnand_) September 23, 2026
ट्रैक्टर चलाते थे दोनों आरोपी
पुलिस ने बताया कि जमुई कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों जमुई सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं. दोनों आरोपी गांव में ही ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे. मंगलवार को जब मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने का प्रयास किया गया, तो वह भाग निकला. जिसकी वजह से पुलिस को पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी. वहीं, हरेराम यादव का भी भागते हुए गिरने से पैर टूट गया है. हरेराम की गिरफ्तारी के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया था.
ये भी पढ़ेंः ‘दूर हो गए सारे भ्रम…’, बाबा रामदेव और बृजभूषण सिंह के बीच विवाद खत्म! दिल्ली में मुलाकात के बाद सुलह
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एक्शन
यह मामला 19 सितंबर का है, जो 21 सितंबर को सामने आया है. हालांकि, पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद ही त्वरित एक्शन लिया और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. इस मामले में शामिल आरोपियों पर तो कार्रवाई की ही गई. इसके साथ ही वीडियो वायरल करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. जमुई एसपी ने बताया कि साइबर थाने में 120 से ज्यादा अलग-अलग सोशल मीडिया प्रोफाइल धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसके साथ ही पुलिस ने सभी से अपील की है कि वे घटना से जुड़े वीडियो को शेयर करने से बचें. फिलहाल, मामले की जांच SIT कर रही है.
