Vistaar NEWS

जंतर मंतर के पास पुलिसकर्मियों और RAF पर प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, कई जवान घायल

Delhi: Clash between protesters and police personnel near Jantar Mantar.

दिल्ली: जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प

Rahul Gandhi Joins CJP Protest: दिल्ली में बुधवार को माहौल एक बार फिर से गर्म हो गया. जंतर-मंतर के पास पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. देश में शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन जारी है. जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब राष्ट्रीय स्तर का जनआंदोलन बन चुका है. छात्रों के साथ ही अब विपक्ष के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेट लगाकर उन्हें रोक दिया. इस दौरान धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज की घटना भी सामने आई. जिसके बाद विवाद और बढ़ गया.

मंगलवार को पुलिस ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में सभी नेताओं को छोड़ दिया गया. लेकिन दिल्ली में अभी भी प्रदर्शनकारियों की भीड़ कम होते नजर नहीं आ रही है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भी जारी है और आयोजकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन न रोकने की बात कही है. वहीं सोनम वांगचुक, जो पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उन्हें अब दिल्ली से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.

विनय कुशवाहा

दिल्ली में एक बार फिर प्रदर्शनकारियों और पुलिसबल के बीच झड़प देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया. इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस की टीम हर दिन की तरह तय स्थान पर तैनात थी. उसी समय उन पथराव हो गया. कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर डंडों से प्रहार किया. अनियंत्रित और हिंसक प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग किया. आंसू गैस का प्रयोग भी किया.

Kamal Tiwari

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी

प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स का साफ कहना है- आंदोलन को बड़ा किया जाएगा, हम हटने वालों में से नहीं…सरकार अब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं ले पाई. जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक हम नहीं हटेंगे.

Kamal Tiwari

राहुल गांधी ने कहा- 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए और एक भी दोषी नहीं पाया गया

Kamal Tiwari

छात्रों ने ऐसा क्या किया था कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीटा- राहुल

राहुल गांधी ने कहा, “ऐसा क्यों हो रहा है? हमारे छात्रों ने आखिर ऐसा क्या किया था कि हमारे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीटा. वे शांति से प्रदर्शन कर रहे थे. वे क्राइम में नहीं थे. कई बच्चों ने आत्महत्या की है. यह एक जायज़ समस्या है. पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं.”

Kamal Tiwari

PM आवास के बाहर धरना कोई बड़ा गुनाह नहीं- पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “मासूम बच्चों पर लाठी चार्ज किया गया है, सरकार संवेदनहीन है. अगर सांसदों ने प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना दिया भी है तो इसमें कोई बड़ा गुनाह नहीं है. सरकार को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना चाहिए. पिछले 10 सालों में 150 पेपर लीक हुए हैं. हम सभी नौजवानों के साथ खड़े हैं.”

Kamal Tiwari

गुजरात: भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के ऑफिस के बाहर जमा, कांग्रेस ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Kamal Tiwari

बीजेपी पर दिग्विजय का हमला

नीट पेपर लीक को लेकर पूरे देश भर में सियासी घमासान मचा हुआ है. मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस और बीजेपी इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा -देश के करोड़ों युवाओं के हक़ और उनके भविष्य की आवाज़ बुलंद करने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है, इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है.

सुधीर सिंह

समाजवादी पार्टी का एक डेलीगेशन आज शाम मेदांता हॉस्पिटल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलेगा और उनसे अनिश्चितकालीन अनशन तोड़ने की अपील करेगा.

सुधीर सिंह

जयपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए राजस्थान कांग्रेस ऑफिस की ओर मार्च किया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

सुधीर सिंह

राज्यसभा में NEET UG 2026 पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “अगर सही चर्चा होनी है तो पहले शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. जब ​​तक वह इस्तीफा नहीं देते, यहां सही चर्चा नहीं होगी.”

सुधीर सिंह

विपक्ष के नेता राहुल गांधी शाम 4 बजे इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

सुधीर सिंह

सदन में चर्चा के लिए सहमति बनाने की कोशिश में जुटे स्पीकर, सभी दलों के नेता से अलग-अलग बात करेंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

सुधीर सिंह

अब आप सभी को सच दिखाना और बोलना शुरू कर देना चाहिए, मीडिया से बोलीं प्रियंका गांधी

सुधीर सिंह

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध स्थल पर पहुंचे.

सुधीर सिंह

CJP प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह के घर पर बैठक चल रही है.

सुधीर सिंह

हम 3 मांगों पर अपना आंदोलन जारी रखेंगेः कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल

सुधीर सिंह

पटना में पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर छात्र, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

सुधीर सिंह

प्रदर्शन की वजह से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद

सुधीर सिंह

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

सुधीर सिंह

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “कल अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी जंतर-मंतर पर जमा हुए लोगों के मुद्दे उठा रही थी, लेकिन यह सरकार सदन नहीं चलने दे रही है, और हम अपनी इस मांग पर अड़े रहे. अखिलेश यादव को गिरफ्तार करके दूर रखा गया. यह सरकार हिटलर के रास्ते पर चल रही है.”

सुधीर सिंह

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “सिर्फ अपनी ‘नेतागिरी’ चमकाने के लिए राहुल गांधी ने ऐसा किया. क्या कांग्रेस शासित राज्यों में पेपर लीक नहीं होते थे? क्या हमें आपको एक्सपोज करना चाहिए? लेकिन हमारी पॉलिटिक्स राहुल गांधी के लेवल की नहीं है.”

सुधीर सिंह

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने NEET UG पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है.

सुधीर सिंह

सोनम वांगचुक को मंगलवार को सफदरजंग हॉस्पिटल से हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की इजाजत दे दी.

सुधीर सिंह

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज की गई हैं.

FIR का थाना-वार विवरण

संसद मार्ग थाना – 4 FIR

सीपी थाना – 3 FIR

मंदिर मार्ग थाना – 1 FIR

बाराखंभा रोड थाना – 1 FIR

कर्तव्य पथ थाना – 1 FIR

पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में ये FIR दर्ज की गई हैं. मामलों की जांच जारी है.

Exit mobile version