LIVE: पटना में पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर छात्र, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद

Jantar Mantar CJP Protest Live: जंतर-मंतर में आज बुधवार को भी प्रदर्शन जारी है. हजारों की तादात में लोग एकत्रित हुए हैं. खबर है कि मेदांता अस्पताल में जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से भी मुलाकात की है.
Jantar Mantar CJP Protest Live

जंतर-मंतर में जारी है प्रदर्शन

Rahul Gandhi Joins CJP Protest: देश में शिक्षा व्यवस्था और NEET पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन जारी है. जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब राष्ट्रीय स्तर का जनआंदोलन बन चुका है. छात्रों के साथ ही अब विपक्ष के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेट लगाकर उन्हें रोक दिया. इस दौरान धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज की घटना भी सामने आई. जिसके बाद विवाद और बढ़ गया.

मंगलवार को पुलिस ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हालांकि, बाद में सभी नेताओं को छोड़ दिया गया. लेकिन दिल्ली में अभी भी प्रदर्शनकारियों की भीड़ कम होते नजर नहीं आ रही है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भी जारी है और आयोजकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन न रोकने की बात कही है. वहीं सोनम वांगचुक, जो पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उन्हें अब दिल्ली से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.

ज़रूर पढ़ें