Vistaar NEWS

दिल्ली AIIMS में भर्ती जेपी नड्डा, बेचैनी की शिकायत के बाद लाया गया अस्पताल

JP Nadda delhi AIIMS

दिल्ली एम्स में भर्ती हुए जेपी नड्डा

Union Health Minister Hospitalized Delhi: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को गुरुवार की शाम को अचानक बेचैनी होने लगी. जिसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है. कोरोनरी एंजियोग्राफी की जांच कराई गई है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

जेपी नड्डा के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली AIIMS ने शुक्रवार 14 अगस्त को एक बयान जारी किया है. जिसमें बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की 13 अगस्त की शाम अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया.

अस्पताल के मुताबिक, जेपी नड्डा को जब अस्पताल लाया गया तो विशेष डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की. डॉक्टरों ने कोरोनरी एंजियोग्राफी की जांच की, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई. हालांकि, उन्हें अभी भी दिल्ली AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए रखा गया है. पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.

ये भी पढ़ेंः 4 सेकंड तक हवा में बेकाबू विमान, फुकेट-दिल्ली टर्बुलेंस वाली फ्लाइट की जांच में क्या निकला?

जेपी नड्डा की तबीयत को लेकर समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता जताई जा रही है. हालांकि, AIIMS ने उनकी हालत को स्थिर बताया है.

Exit mobile version