Delhi Judge Commits Suicide: दिल्ली में कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 30 साल के जज का शव साउथ ईस्ट दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला है.
पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या बताया
पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि देर शाम सफदरगंज एन्क्लेव पुलिस स्टेशन पर कॉल आई थी, जिसमें जज के उनके आवास पर शव मिलने की बात पता चली थी. ये कॉल डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले शिवम नाम के शख्स ने की थी, जो जज के जीजा हैं. जज अमर कुमार शर्मा दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में डीएलएसए के पद पर तैनात थे. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवआई की जा रही है.
परिवार वाले सदमे में हैं
जज अमन कुमार शर्मा के सुसाइड करने के बाद परिवार सदमे में हैं. परिवार वालों का कहना है कि ऐसी कोई भी वजह नहीं दिखाई देती है कि अमन को सुसाइड करना पड़े. वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में अभी तक किसी और व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में कार्यभार संभाला था
कड़कड़डूमा कोर्ट में डीएलएसए के पद पर तैनात जज अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में कार्यभार संभाला था. उन्होंने प्रथम श्रेणी और सिविल जज के रूप में न्यायालयों में सेवाएं दी हैं. अमन कुमार शर्मा ने 2018 में सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से पढ़ाई की थी.
ये भी पढ़ें: प्रसून जोशी बने प्रसार भारती बोर्ड के नए चैयरमैन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बधाई
