Vistaar NEWS

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, विधायकों को दिलाई जा रही वफादारी की शपथ

Nitin Naveen

नितिन नबीन

Karnataka BJP cross voting: कर्नाटक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग के बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है. चुनाव नतीजों में कांग्रेस को अपेक्षा से ज्यादा सफलता मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व ने अपने विधायकों की निष्ठा और एकजुटता को लेकर सख्त रुख अपनाया है. इसी कड़ी में कुछ भाजपा विधायकों को धर्मस्थल ले जाकर पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ दिलाए जाने की खबर सामने आई है.

हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने सात में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को केवल दो सीटों से संतोष करना पड़ा था.  राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा और जेडी(एस) के कुछ विधायकों की क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस को अतिरिक्त बढ़त दिलाई. इसी वजह से भाजपा नेतृत्व के भीतर नाराजगी बढ़ी है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है.

बागी विधायकों की तलाश में बीजेपी

बताया जा रहा है कि पार्टी अब उन विधायकों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने आधिकारिक लाइन से हटकर मतदान किया है. इस बीच धर्मस्थल में शपथ कार्यक्रम को पार्टी के भीतर अनुशासन मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी राज्य इकाई से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी है और जिम्मेदार लोगों से जवाब तलब किया है.  

एमएलसी चुनाव के नतीजों ने कर्नाटक की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. विपक्षी खेमे में दरार की चर्चाओं के बीच कांग्रेस इस जीत को अपनी रणनीतिक सफलता बता रही है, जबकि भाजपा संगठनात्मक स्तर पर नुकसान की वजहों का आकलन करने में जुटी हुई है. क्रॉस वोटिंग का यह मामला आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में और अधिक चर्चा का विषय बन सकता है.

बीजेपी हाईकमान ने पहले ही साफ कर द‍िया है कि इस तरह की हरकत किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो इस पूरे मामले में शामिल हैं. उन पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी.  

ये भी पढ़ें:टिन्नू यादव से लेकर चंपत राय तक, राम मंदिर में किसकी क्या थी जिम्मेदारी? SIT ने चढ़ावा चोरी मामले में किया खुलासा

Exit mobile version