Vistaar NEWS

‘तुम लोग बेकार हो…’, कर्नाटक में किन नारों के कारण आग-बबूला हुए मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Congress President Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है. यह वायरल वीड‍ियो बेंगलुरु का है. जहां कांग्रेस अध्‍यक्ष ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. हालांकि कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाए जा रहे नारों के कारण खड़गे भड़क गए. उन्‍होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं को useless fellows यानी बेकार लोग तक कह दिया.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से ही कार्यकताओं को जमकर खरी-खोटी सुना दी. खड़गे ने कहा- तुम लोग बेकार हो. यह किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं, कांग्रेस का कार्यक्रम है, यहां किसी नेता की पूजा नहीं होती है. हम सभी पार्टी को मजबूत करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद भी इस तरह की नारेबाजी बहुत गलत है.

नारेबाजी से चिड़े खरगे ने गुस्से में कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि यह कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम है, न कि किसी व्यक्तिगत नेता पर केंद्रित कार्यक्रम. खरगे ने कहा ‘क्या यहां चिल्लाने से पूरा देश प्रभावित होगा? यह किसी व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं है, यह पार्टी का कार्यक्रम है.

किन नारों से नाराज हुए खड़गे

पूरा मामला कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के पदभार ग्रहण समारोह का है. समारोह के दौरान जब खड़गे कार्यकर्ताओं को संबोध‍ित कर रहे थे. इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में ‘DK-DK’ के नारे लगाने शुरू कर दिए.

नारेबाजी जब कुछ देर बंद नहीं हुई तो खड़गे भ़क गए. शांत करने की कोशिश भी की इसके बाद नारेबाजी से नाराज खरगे ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए उन्हें ‘बेकार लोग’ तक कह डाला. खड़गे ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है और फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि खड़गे के नाराज होने के तुरंत बाद सीएम डीके और रणदीप सुरजेवाला ने मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं को चुप कराया.

ये भी पढ़ें:CM योगी के मंच पर कुर्सी फेंक कर चले गए बीजेपी MLC बाबू लाल तिवारी, किस बात से हुए नाराज

Exit mobile version