CM योगी के मंच पर कुर्सी फेंक कर चले गए बीजेपी MLC बाबू लाल तिवारी, किस बात से हुए नाराज

bjp mlc babu lal tiwari: झांसी में सीएम योगी के मंच पर एमएलसी बाबू लाल तिवारी नाराज हो गए. आलम यह था कि वह कुर्सी फेंक कर मंच से नीचे उतर आए.
मंच के दौरान का नजारा

मंच के दौरान का नजारा

CM Yogi Jhansi Speech Video: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यही वजह है कि तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं. सीएम योगी भी अपने दौरे इस तरह फिक्स कर रहे हैं ताकि चुनाव से पहले हर क्षेत्र का कम से कम एक दौरा हो जाए. इसी कड़ी में वे झांसी पहुंचे थे. जहां उनके पहुंचने से ज्यादा एमएलसी बाबू लाल तिवारी की नाराजगी चर्चा विषय बन गई.

झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के दौरान मंच बैठे हुए थे. जहां पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जा रहा था. इस दौरान झांसी-प्रयागराज शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी किसी बात पर नाराज हो गए.

उनकी नाराजगी कुछ ऐसी थी कि सीएम योगी भले ही आगे थे. उन्‍होंने आव देखा न ताव कुर्सी उठाई और फेंक दी. इसके बाद वह मंच से नीचे उतर आए. ऐसा कहा जा रहा है विधायक सीटिंग अरेंजमेंट से खुश नहीं थे. सीधे तौर पर कहा जाए तो वह खुद को दूसरी लाइन में सीट देने से नाराज थे.

किस बात पर हुए नाराज विधायक

मंच के सीटिंग प्लान के अनुसार डॉ. बाबूलाल तिवारी की कुर्सी पहली पंक्ति में निर्धारित थी, लेकिन उस पर किसी दूसरे नेता के बैठ जाने से स्थिति बदल गई. इसके बाद वह अपनी कुर्सी आगे लाने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान कथित तौर पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिससे वह नाराज हो गए.

कुछ देर बाद लौट आए विधायक

डॉ. बाबूलाल तिवारी मंच से नाराज होकर उतर आए. यह देखकर हर कोई हैरान रह गया कि सीएम के सामने तो इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए था. हालांकि कुछ देर बाद वह वापस लौटे और पीछे की पंक्ति में जाकर बैठ गए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने भी कार्यक्रम में कुर्सी नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई है.

पूरे मामले पर विधायक की सफाई भी सामने आई है. उन्‍होंने कहा कि मैं अनुशासन पसंद व्यक्ति हूं. लेकिन, कुछ लोगों ने अपनी मर्जी चलाई.

ये भी पढ़ें:कितना क्‍लीन रहा 21 जून को हुआ री-NEET एग्जाम, कहां-कहां हुई सेंध की कोशिश और कितने लोग हुए गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें