Vistaar NEWS

खान सर की कोचिंग पर लगेगा ताला? फायरिंग के बाद अब फायर विभाग से मिला अल्टीमेटम

khan sir coaching centre Fir Department

खान सर की कोचिंग में फायर विभाग ने पाई कमियां

khan Sir Coaching: बिहार की राजधानी पटना में स्थित कोचिंग संस्थान, ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के संचालक खान सर की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. फायरिंग की घटना के बाद उनकी कोचिंग फायर सेफ्टी (अग्निशमन) नियमों की अनदेखी के कारण बड़े विवादों में आ गई है. अग्निशमन विभाग ने कोचिंग की जांच की तो सुरक्षा में काफी कमियां पाई गईं. प्रशासन ने जल्द खामियों को सुधारने के आदेश दिए हैं. अगर 15 दिनों के अंदर कोचिंग संस्थान में मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता, तो प्रशासन बड़ी कार्रवाई कर सकता है. फिलहाल, इन दिनों पटना में खान सर और उनकी कोचिंग सुर्खियों में है.

विवादों के घिरे खान सर

हाल ही में 2 जून को खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग की घटना हुई. जिस पर खान सर ने दावा किया था कि हमला कर कुछ लोगों ने फायरिंग की. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इसी दौरान घटना का वीडियो सामने आ गया, जिसमें फायरिंग कोई और नहीं, बल्कि खान सर के गार्ड ही करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने वीडियो के आधार पर खान सर को दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले में खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ, जिसके बाद से खान सर फरार बताए जा रहे हैं.

फायर सेफ्टी में पाई गई कमी

खान सर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कोचिंग संस्थान की जांच की तो पाया कि फायर सेफ्टी नियमों में अनदेखी की जा रही है. सुरक्षा की काफी कमी है. अधिकारियों ने फायर सेफ्टी से जुड़े नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए हैं. अब एक तरफ खान सर की गिरफ्तारी तो दूसरी तरफ सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर उनकी कोचिंग पर तलवार लटक रही है.

ये भी पढ़ेंः खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस! रातभर चले ड्रामे के बाद अब सरेंडर की तैयारी, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

अधिकारियों ने क्या कहा?

बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने बताया कि कोचिंग संस्थान में जांच के दौरान कई खामियां पाई गईं. अगर इन कमियों को 15 दिनों के अंदर नहीं सुधारा गया, तो उनकी कोचिंग पर ताला भी लटक सकता है. वहीं, खान सर के वकील अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि उनको बदनाम करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल, बिहार के पटना का यह मामला काफी सुर्खियों में है.

Exit mobile version