खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस! रातभर चले ड्रामे के बाद अब सरेंडर की तैयारी, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
खान सर
Khan Sir Arresting: बिहार की राजधानी पटना में पिछले दिनों हुई खान सर की कोचिंग पर फायरिंग मामले में खान सर की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. पटना के कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इसी मामले में शुक्रवार रात को पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. हालांकि छात्रों के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पूरी रात यह ड्रामा चलता रहा. इन सब के बीच अब खान सर अपनी अग्रिम जमानत की कोशिश में लग गए हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि वह सरेंडर कर सकते हैं.
शुक्रवार की रात पुलिस की टीम इसके लिए खान सर के कोचिंग पर भी पहुंची थी. हालांकि यहां पर खान सर नहीं थे, लेकिन कई छात्र मौजूद थे. जो उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे. पुलिस की तरफ से उन्हें हटाने की भी कोशिश की गई . लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
पूरी रात इस तरह का ड्रामा चलता रहा. ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार को खान सर सरेंडर कर सकते हैं. लेकिन इन सब खबरों के बीच उनके वकील ने कहा कि कुछ भी गलत नहीं किया है. हम लोग अग्रिम जमानत की मांग करेंगे और सरेंडर नहीं करेंगे.
बिहार | पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे खान सर, आर्म्स एक्ट में दर्ज है मुकदमा#Bihar #Patna #KhanSir #BreakingNews pic.twitter.com/vjvxP8UTnK
— Vistaar News (@VistaarNews) June 6, 2026
क्यों हुआ खान सर पर मामला दर्ज?
खान सर ने शुरुआत में आरोप लगाया था कि कई लोगों ने उनके कोचिंग पर हमला किया और फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस ने इस तरह की बातों का शुरुआत से ही खंडन किया था. बाद में जांच में सामने आया कि खान सर की कोचिंग में काम करने वाले गार्ड ने ही फायरिंग की थी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जब पुलिस ने गार्ड्स से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला पलट गया.
गार्ड्स के बयान से फंसे खान सर
खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे, इसी के आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है. BNS की धारा 109 के तहत ये केस दर्ज किया गया है.इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है. इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है. फायरिंग के आरोपी दोनों बॉडीगार्ड्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर पर FIR, आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का मुकदमा