Vistaar NEWS

‘अभिजीत दीपके स्टूडेंट कैसे? वो तो AAP के कार्यकर्ता हैं…’, CJP प्रोटेस्ट पर किरेन रिजिजू ने उठाए सवाल

Abhijee Dipke And Kiren Rijiju 'अभिजीत दीपके स्टूडेंट कैसे? वो तो AAP के कार्यकर्ता हैं...', CJP प्रोटेस्ट पर किरेन रिजिजू ने उठाए सवाल

'अभिजीत दीपके स्टूडेंट कैसे? वो तो AAP के कार्यकर्ता हैं...', CJP प्रोटेस्ट पर किरेन रिजिजू ने उठाए सवाल

Rijiju Questions Abhijeet Dipke Student Identity: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके महाराष्ट्र से हैं, लेकिन वे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. ऐसे में वे छात्र कैसे बन गए? ऐसा पहली बार नहीं है कि जब जब किरेन रिजिजू ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधा है. इससे पहले भी उन्होंने कई बार दीपके पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया था. जानें किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अभिजीत दीपके पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों की चिंताएं जायज हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी और दूसरों का स्थिति को हाईजैक करने की कोशिश करना सही नहीं है.” इस दौरान उन्होंने पूछा कि अभिजीत दीपके छात्र कैसे बन गए, वो तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं.

राजनीतिक पार्टियां करती हैं एजेंडा साधने की कोशिश

किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि छात्रों से बात की जा सकती थी. उनमें खास तरह का जोश होता है. लेकिन राजनीतिक पार्टियां छात्रों की आड़ में अपना एजेंडा साधने की कोशिश करने लगती हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है.

ये भी पढ़ेंः रांची में फ‍िर होगा हल्‍लाबोल! देवेंद्र नाथ महतो का ऐलान, बताया इस बार क्‍या रहेगी मांग

बता दें, किरेन रिजिजू पहले भी अभिजीत दीपके पर निशाना साध चुके हैं. किरेन रिजिजू ने कहा था कि मुझे उन लोगों पर दया आती है जो पाकिस्तान और जार्ज सोरोस गैंग से सोशल मीडिया फॉलोवर्स ढूंढ़ते हैं. इस दावे के बाद दीपके ने कहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के 94 प्रतिशत से ज्यादा फॉलोअर्स सिर्फ भारत से हैं.

Exit mobile version