अभिजीत के बाद अब कौन संभालेगा CJP का आंदोलन, खुद दीपके ने वीड‍ियो जारी कर बताया नाम

Ajinkya Shinde: अभिजीत दि‍पके की हिरासत के बाद CJP ने अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर प्रदर्शन की कमान सौंपी है. AAP की युवा इकाई से जुड़ चुके शिंदे अब पार्टी के आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे.
Ajinkya Shinde Abhijeet Dipke

अभिजीत दिपके और अजिंक्य शिंदे

Ajinkya Shinde: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले ही ज्यादातर नेता गिरफ्तार हो गए. जिनमें अभ‍िजीत दीपके-आशुतोष रांका, सौरव दास  समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं. ड‍िटेन किए जाने के बाद दीपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्‍होंने कहा कि उनको हिरासत में लिए जाने के बाद अब अजिंक्य शिंदे इस पूरे प्रदर्शन को लीड करेगा. उन्होंने समर्थकों से शिंदे के नेतृत्व में आंदोलन जारी रखने की अपील की.

अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा इंदिरा गांधी के समय भी नहीं हुआ था. जैसा आज हो रहा है. हम लोगों को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वह अपने रुख पर अडिग है.  उन्‍होंने कहा कि ज्ञानेश के इस्तीफे को लेकर हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा.

अगस्‍त में मिली थी अजिंक्य शिंदे को जिम्मेदारी

अजिंक्य शिंदे महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं. वह 35 साल के हैं. उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, लोणेरे से बीटेक की पढ़ाई की है. कॉकरोच जनता पार्टी में उन्हें अगस्त 2026 में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी.

कई नेताओं के साथ कर चुके हैं काम

शिंदे इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से भी जुड़े रहे हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वह महाराष्ट्र में AAP की युवा इकाई से जुड़े रहे और पार्टी के नेताओं के संपर्क में थे. हालांकि, उनके पुराने राजनीतिक जुड़ाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे भी सामने आए हैं.

दीपके ने पहले ही तैयार कर लिया था प्लान

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले ही अभिजीत दीपके को आशंका थी कि पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है. इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार रात एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. शनिवार को तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी ने यह वीडियो जारी किया. इसमें दीपके ने साफ कहा कि उनकी अनुपस्थिति में अजिंक्य शिंदे आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे.

ये भी पढ़ें:दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, हिरासत में हैं CJP फाउंडर, क्या होगी रिहाई?

ज़रूर पढ़ें