वरमाला के लिए छकाया, फिर घुटनों पर बैठकर लूटी महफिल, केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी का वीडियो वायरल

IPS Wedding: आईपीएस केके बिश्नोई की शादी आईपीएस अंशिका वर्मा से रविवार को राजस्थान के जोधपुर में धूमधाम से हुई.
IPS Wedding

जोधपुर में हुई आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी

IPS Wedding: राजस्थान में हुए IPS जोड़ी की शादी काफी सुर्खियों पर है. यूपी कैडर के चर्चित IPS कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की SP IPS अंशिका वर्मा ने रविवार की रात जोधपुर में सात फेरे लिए. शादी की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. उनके जयमाला कार्यक्रम की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दूल्हे राजा केके बिश्नोई काफी हंसी-मजाक करते हुए माला पहनाई. पहले तो दूल्हा बने केके बिश्नोई ने दुल्हन अंशिका को थोड़ा छकाया और पीछे हटे, लेकिन कुछ ही देर बाद वो फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर माला पहन ली. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

आईपीएस केके बिश्नोई की शादी आईपीएस अंशिका वर्मा से रविवार को राजस्थान के जोधपुर में धूमधाम से हुई. हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात वचन दिए. इसके बाद पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए सात फेरे लिए. इस दौरान दोनों जोडे़ काफी खुश नजर आए.

घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे दूल्हे राजा

जयमाला से पहले बारात का नजारा भी काफी शानदार रहा. बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए निकली थी. इस दौरान दूल्हे राजा केके बिश्नोई क्रीम कलर की शेरवानी, हाथ में तलवार और आंखों पर काला चश्मा लगाए रहे. उनका स्वैग देखने लायक था. इसके बाद केके बिश्नोई घोड़ी की सवारी कर जोधपुर के अजीत भवन तक पहुंचे. घोड़ी पर सवार दूल्हे राजा को देखने को लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद जब जयमाला पड़ा तो वह माहौल काफी दिलचस्प रहा.

ये भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानें आज का Gold-Silver का भाव

Video सोशल मीडिया पर वायरल

जयमाला की रस्म के दौरान जब सजी-धजी दुल्हन आईपीएस अंशिका वर्मा ने दूल्हे राजा केके बिश्नोई को वरमाला पहनाया, तो उस दौरान का नजारा काफी दिलचस्प रहा. जब अंशिका वर्मा ने वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ीं, तो केके बिश्नोई ने उन्हें खूब छकाया, फिर बाद में घुटनों पर बैठकर माला पहनवाई. माला पहनने के बाद केके बिश्नोई ने भी अंशिका वर्मा को माला पहनाई, फिर गले लगाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

ज़रूर पढ़ें