Kolkata hotel fire: कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, आग मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में रात करीब दो बजे लगी.
होटल में जिस समय आग लगी, उसी समय ज्यादातर लोग सो रहे थे. होटल का नाम ताइबा है, जहां पर आग लगने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है. आग लगने के बाद से ही होटल में धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई.
शुरुआती जानकारी के अनुसार मरने वालों में कुछ बांग्लादेशी भी हैं जो यहां इलाज कराने आए थे. फिलहाल पुलिस की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है.
आग की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
बताया जा रहा है कि मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस कारण से लगी और होटल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं.
दो दिन में दो हादसे
कोलकाता में हुई यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिम बंगाल में हाल ही में एक अन्य होटल में भीषण आग के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे. उस हादसे में भी कई लोगों की जान गई थी.होटल से 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें: Bhopal: टैक्सी चालकों की हड़ताल का दूसरा दिन, बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना, परिवहन मंत्री से मिलेंगे यूनियन प्रमुख
