कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम ढहने से 3 लोगों की मौत, अभी भी मलबे में दबे 18 लोग
कोलकाता में एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई.
Army Joined Rescue Operation: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं मलबे में अभी भी 18 लोगों के दबे होने की खबर है. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है.
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री इंद्रनील खान ने कहा, “हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है. सभी बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. यह सब गैर-कानूनी है जो TMC के सत्ता में रहने के दौरान बनाया गया था.” जानकारी के अनुसार, कोलकाता में बन रहे गोदाम का शेड गिरने से अब तक 11 घायलों को SSKM अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर लाया गया है.
#WATCH पश्चिम बंगाल: तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिर गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2026
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/Eeou1fcNCb
जानकारी के अनुसार, यह तारातला थाना क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थिति निर्माणाधीन गोदाम का है. जहां बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गोदाम की छत अचानक से ढह गई, जिसमें कई लोग दब गए.
ये भी पढ़ेंः TMC नेता के घर रेड, सोने का खजाना देख हैरान रह गई पुलिस, कैसे हुआ खुलासा?
सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है. गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है. ताकि जल्द से जल्द मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों को निकाला जा सके. टीन शेड के नीचे दबे मजदूरों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं, उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं. राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं.