Vistaar NEWS

LPG Price Cut: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, कंपनी ने 183 रुपए घटाए दाम, जानें नई कीमत

LPG Cylinder

एलपीजी कमर्शियल गैस

LPG Cylinder Price: सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 जुलाई को अपने कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर दी है. कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपए की कटौती की है, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. यानी अब 3113 रुपए में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपए में मिलेगा. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

सरकारी तेल कंपनियों ने महीने की पहली तारीख को राहत भरी खबर दी है. मिडिल ईस्ट जंग शुरू होने के बाद यह पहली बार होगा, जब कंपनियों ने दाम घटाया है. क्योंकि जंग शुरू होने के बाद कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ताबड़तोड़ इजाफा किया था. मई में तो एक ही बार में 933 रुपए कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम होने का सबसे बड़ा फायदा छोटे व्यापारियों, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को मिलेगा.

हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में संसोधन

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सरकारी तेल कंपनियों ने महीने की पहली तारीख को अपनी कीमतों में संशोधन किया है. हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में संशोधन किया जाता है. इस महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं. जबकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत में भी आज से 13 रुपये की कमी की गई है. दिल्ली में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये होगी.

ये भी पढे़ंः ‘पेट्रोल में एथेनॉल मिलाना अभी स‍िर्फ एक एक्सपेरिमेंट…’, E20 फ्यूल पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार का जवाब

इस साल पहली बार कम हुए दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर की इस साल की शुरुआत में कीमत सिर्फ 1691 रुपए थी, जो लगातार बढ़ती ही चली गई. पिछले महीने तो एक ही बार में 933 रुपए दाम बढ़ गए. जिसके बाद कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपए पार हो गई. जून की शुरुआत में भी 42 रुपए दाम बढ़े थे. घरेलू सिलेंडर की अगर बात करें, तो दिल्ली में आज जुलाई को कीमत 942 रुपए है.

Exit mobile version