LPG Cylinder Price Hike Update: 5KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपए महंगा, मजदूरों की जेब पर बढ़ेगा भार, जानें नई कीमत
5kg गैस सिलेंडर
5kg Small Cylinder Also Expensive: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत आज, 1 मई 2026 से बढ़ा दी गई है. जिसमें कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 993 रुपए तो वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत करीब 261 रुपए बढ़ाई गई है. 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत बढ़ने से सबसे बड़ा नुकसान प्रवासी मजदूरों और घर से बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स पर पड़ेगा. सरकार ने आज एक साथ दो झटके दिए हैं. यानी कमर्शियल और छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़ाई गई है, जिसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपए को पार कर गई है. इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर पड़ेगा. जब संचालकों पर भार बढ़ेगा, तो खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो जाएंगी. यानी आम आदमी की जेब पर भी भार बढ़ जाएगा.
घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरेलू गैस सिलेंडर अपनी पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा. यह खबर 33 करोड़ उपभोक्ताओं को राहत देने वाली है. अंतिम बार 7 मार्च को घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए थे. जिसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 9,00 रुपए पार हो गई थी. अभी घरेलू गैस सिलेंडर देश में करीब 9,00 से लेकर 950 रुपए के बीच मिल रहा है.
ये भी पढ़ेंः अब और महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, 993 रुपए बढ़े दाम, नया रेट 3,000 के पार
कितने में मिलेगा 5KG एलपीजी सिलेंडर?
5KG वाले एलपीजी सिलेंडर में आज 261 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है. यानी वर्तमान में 549 रुपए में मिलने वाला एलपीजी सिलेंडर अब कीमत बढ़ने के बाद 810 रुपए में मिलेगा. बता दें, इससे पहले भी पिछले महीने तेल कंपनियों ने छोटू सिलेंडर में करीब 51 रुपए बढ़ाए थे. छोटू सिलेंडर की कीमत बढ़ने से सबसे ज्यादा प्रभाव प्रवासी मजदूरों और छात्रों को पढ़ेगा.