क्‍या 14.2 किलो वाले सिलेंडर में आएगी 10KG गैस? LPG को लेकर रिपोर्ट्स पर आया सरकार का बयान

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर भारत में खूब देखने को मिल रहा है. आने समय में आपको 14.2 किलो ग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का वजन कम हो सकता है.
lpg crisis

घरेलू गैस सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर भारत में खूब देखने को मिल रहा है. बीते कुछ दिनों से एलपीजी सिंलेडरों के लिए लगातार लाइने लग रही हैं. कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से आयात में कमी आई है. इसी परिस्थितियों ने निपटने के लिए सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां अपनी कमर कस रही हैं. ऐसे में खबर ये भी है कि आने समय में आपको 14.2 किलो ग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का वजन कम हो सकता है.

10 किलो गैस दी जाने की योजना पर काम

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इसका वजन 10 किलोग्राम करने पर विचार कर रही हैं. माना जा रहा है कि 14.2 किलो ग्राम वाले सिलेंडर में अब करीब 10 किलो गैस दी जाने की योजना पर काम हो रहा है. इससे कम सप्लाई होने के बावजूद भी सरकार अधिक से अधिक घरों तक एलपीजी की सप्लाई करने में मदद मिलेगी.

सरकारी तेल कंपनियों का मानना है कि…

खबरों की माने तों सरकारी तेल कंपनियों का मानना है कि एक सामान्य परिवार में 14.2 किलो का सिलेंडर करीब 35 से 40 दिनों तक चलता है. ऐसे 10 किलो वाला सिलेंडर भी लगभग 1 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं इस बदलाव से बची गैस को उन घरों तक पहुंचाया जा सकता हैं जहां पर सिलेंडर खत्म हो गया है और परिवार को सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है.

सरकार ने क्या कहा?

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्‍वाइंट सेकेटरी सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि 14.2 किलो की जगह 10 किलो का सिलेंडर बेचने की योजना मात्र एक अटकल है. उन्होंने ये भी कहा है कि सिलेंडरो की कीमतों में संशोधन की खबरें भी सही नहीं हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘जिसे दिक्कत है वह पाकिस्तान जाए या…’, सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर भड़के यूपी के मंत्री

ज़रूर पढ़ें