Vistaar NEWS

लखनऊ से दम्माम जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, प्लेन से मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर

IndiGo flight (file photo)

इंडिगो फ्लाइट (फाइल फोटो)

Lucknow Dammam Flight Emergency Landing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग अहमदाबाद में करवायी गई. पुलिस के मुताबिक विमान के अंदर से टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा हुआ मैसेज मिला था. इसके बाद शाम 5.55 बजे फ्लाइट की आपतकालीन लैंडिंग कराई गई.

फ्लाइट में 133 लोग सवार थे

लखनऊ से दम्माम जा रही फ्लाइट में गुरुवार (10 सितंबर) को उस समय हड़कंप मच गया जब विमान में टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा हुए मैसेज मिला. इसके बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवायी गई. विमान में क्रू मेंबर समेत 133 यात्री सवार थे. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसी, फायर टीम और बम स्क्वॉड समेत दूसरी एजेंसियों ने जांच करना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘किराया हम देंगे, पाकिस्तान-बांग्लादेश…’, सहारनपुर मस्जिद विवाद पर बोले महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि

पहले भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले भी दम्माम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम मिलने की धमकी मिली थी, जिसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इस फ्लाइट में भी क्रू मेंबर को टिश्यू पेपर में बॉम्ब लिखा हुआ मैसेज मिला था.

क्रू मेंबर्स ने इस मामले को गंभीरता से लिया. इस बात की जानकारी तुरंत पायलट को दी. इसके बाद पायलट ने विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया. प्लेन के रनवे पर उतरते ही सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड और दूसरी आपातकालीन सेवाओं ने फ्लाइट को खाली कराया था.

Exit mobile version