‘किराया हम देंगे, पाकिस्तान-बांग्लादेश…’, सहारनपुर मस्जिद विवाद पर बोले महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि

Saharanpur Mosque Demolition Controversy: महामंडलेश्वर स्वामी ने इस दौरान सीएम योगी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि प्रदेश में अब दादागीरी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी. किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए.
Swami Prabodhanand Controversial Statement

सहारनपुर मस्जिद विवाद पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि

Mahamandaleshwar Controversial Pakistan Remark: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है. इस दौरान महामंडलेश्वर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट को सुरक्षित रखने का काम किया है. कलेक्ट्रेट शासन और प्रशासन का केंद्र होता है और इसका इसका इस्तेमाल प्रशासनिक कामकाज के लिए होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जिनको दिक्कत है, वे पाकिस्तान चले जाएं.

महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा जिन्हें कलेक्ट्रेट परिसर में हुई कार्रवाई पर आपत्ति है. तो वे पाकिस्तान या फिर बांग्लादेश जा सकते हैं. क्योंकि यहां नियम-कानून और संविधान से सबकुछ चलता है. इसलिए यहां रहने वालों के लिए कानून का पालन करना ही होगा.

जिसे दिक्कत है, कोर्ट जाएं

इस दौरान उन्होंने कोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसी भी पक्ष को इस कार्रवाई से आपत्ति है, तो उसके लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रास्ता खुला है. वहां रुख कर सकता है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को पास पाकिस्तान या बांग्लादेश जाने के लिए किराया नहीं है. ऐसे लोग उनसे पैसे ले सकते हैं.

सीएम योगी की तारीफ की

महामंडलेश्वर स्वामी ने इस दौरान सीएम योगी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि प्रदेश में अब दादागीरी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी. किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला तो सपा से मिला ऑफर, क्या बोले अखिलेश?

मीडिया पर भी गुमराह करने का लगाया आरोप

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है. तब तक कुछ भी कहना सही नहीं होगा. इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी भ्रमित करने का आरोप लगाया और कहा ईंटों को लेकर लोगों को गुमराह किया गया.

ज़रूर पढ़ें