Sukhbir singh badal attacked: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है. उन पर यह हमला महाराष्ट्र में हुआ है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में कृपाण से हमले के बाद वह बुरी तरह घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
नांदेड में एक निहंग ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट लगी है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है. अब तक हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है. बादल पर एक बार पहले भी हमला हो चुका है.
माथा टेकने पहुंचे थे बादल
सुखबीर बादल पर हमला उस समय हुआ जब वह गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे. हमले की खबर लगते ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ पुलिस से जानकारी ली है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस हमलावार की तलाश में जुट गई है.
पुलिस अभी CCTV फुटेज की जांच कर रही है, जिससे हमलावर की पहचान की जा सके और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके. एक दिन पहले ही बादल नांदेड़ पहुंचे थे. अब देखना होगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाती है.
स्वर्ण मंदिर में भी बादल पर चल चुकी है गोली
सुखबीर सिंह बादल ठीक 2 साल पहले भी हमले की कोशिश हुई थी. उस समय वह स्वर्ण मंदिर में थे. वहां बादल पर गोली चलाई गई थी. दरअसल, सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत ‘सेवा’ कर रहे थे. उसी समय हमला हुआ था.
ये भी पढ़ें:लाल किला ब्लास्ट पर UNSC का बड़ा खुलासा, AQIS ने रची थी हमले की साजिश
