Vistaar NEWS

महाराष्ट्र में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, 2 करोड़ 7 लाख लोगों के कटे नाम, द‍िल्‍ली में क्‍या हुआ?

SIR

फाइल इमेज

Maharashtra SIR: महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया की जा रही थी. इसी के तहत अब चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्‍ट जारी कर दी है. ड्राफ्ट सूची के अनुसार अकेले महाराष्‍ट्र में 2 करोड़ 7 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं. वहीं द‍िल्‍ली की बात की जाए तो यहां 47 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं.

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद भी मतदाता आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसमें उन्‍हें दावे पेश करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिलेगा. ताकि किसी का नाम गलती से कट गया है तो उनको वापस जोड़ा जाए.

दिल्‍ली  यही वजह है कि फिलहाल चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम वोटर लिस्ट जारी नहीं की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक वोटर्स के दावे और आपत्तियां मिलने के बाद उनकी जांच की जाएगी. इसके बाद उनका निराकरण किया जाएगा. जिसके बाद अंतिम और फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

आपका नाम भी नहीं है लिस्ट में? तो करें ये काम

महाराष्ट्र और दिल्ली के अगर आप भी निवासी हैं और आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है. तो घबराने की कोई बात नहीं है. अभी भी आपके पास समय है कि आप अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकें. आप 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं.

इसके लिए आपको फॉर्म 6 भरकर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. इसके साथ ही यह दावा भी पेश करना होगा कि आप कहीं और के नहीं बल्‍कि जहां रह रहें हैं, वहीं के वोटर हैं. ऐसा करने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारी आपका नाम दोबारा ऐड कर देंगे. यह फॉर्म आपको अपने बीएलओ को देना है. 

इसी तरह फॉर्म-7 के माध्यम से किसी गलत या अमान्य नाम को हटाने का अनुरोध किया जा सकता है, जबकि फॉर्म-8 के जरिए नाम, पता या अन्य विवरणों में संशोधन कराया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: CJP के मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार, 5 सितंबर को होने वाला है प्रदर्शन

Exit mobile version