Andhra Pradesh Bus Fire: आंध्र प्रदेश में मार्कापुरम के पास रायवरम में यात्रियों से भरी बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें करीब 13 लोग जिंदा जल गए. जबकि करीब 20 लोग घायल हैं. हादसा इतना भयावह था कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बस हरिकृष्णा ट्रैवल्स की है, जो तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी. हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे के आसपास का है. हादसे के वक्त बस में करीब 40 लोग सवार थे. जब बस रायवरम के पास पहुंची तो उसकी ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद बस में आग लग गई, जो तुरंत ही पूरी बस को अपनी जद में ले लिया. बस धू-धूकर जल गई. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई 20 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आंध्र प्रदेश में रोड एक्सीडेंट के बाद बस में आग लगी, 10 यात्रियों के जिंदा जलने की सूचना है !! pic.twitter.com/bjxRf6PR8l
— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 26, 2026
13 लोग जिंदा जले
मार्कापुरम के DSP नागराजू ने बताया, इस हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए, और अब तक लगभग 20 घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं. हादसा इतना भयावह है कि शव को निकालने में ही कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. फिलहाल, राहत कार्य जारी है.
मरकापुरम, आंध्र प्रदेश | प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2026
(तस्वीरें सोर्स: DG फायर) pic.twitter.com/VpKzMPyNs7
CM ने जताया दुख
हादसे को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों के इस मामले की जानकारी ली है. संभावना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. सीएम ने आशंका को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.
