‘तीसरे बच्चे पर 30, चौथे पर मिलेंगे 40,000 रुपए…,’ जनसंख्या बढ़ाने के लिए आंध्र प्रदेश के CM नायडू का बड़ा ऐलान

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में जो परिवार तीसरा बच्चा पैदा करेगा, उसे सरकार 30,000 रुपए देगी और चौथा बच्चा पैदा करने पर 40,000 रुपए दिए जाएंगे.
CM Chandrababu Naidu Statement

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

CM Chandrababu Naidu Announcement: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को नरसन्नापेटा में ‘स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने जनसंख्या को बढ़ाने के लिए प्रदेशवासियों को कैश ऑफर करते हुए कहा कि राज्य में घटती जन्मदर चिंता का विषय है. समाज को जनसंख्या बढ़ाने पर मिलकर काम करना होगा. नायडू ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में जो परिवार तीसरा बच्चा पैदा करेगा, उसे सरकार 30,000 रुपए देगी और चौथा बच्चा पैदा करने पर 40,000 रुपए दिए जाएंगे. जानिए सीएम नायडू ने क्या कहा?

सीएम नायडू ने यह ऐलान श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में एक मीटिंग के दौरान किया. उन्होंने ऐलान करते हुए पूछा क्या यह सही फैसला नहीं है? तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपए और चौथे बच्चे के पैदा होने पर 40,000 रुपए तुरंत दिए जाएंगे. मैंने यह फैसला लिया है. सीएम के इस फैसले का मकसद आंध्र प्रदेश की जन्मदर को बढ़ाना है. उन्होंने इस दौरान बताया कि आंध्र प्रदेश में बच्चे पैदा करने की दर लगातार गिर रही है. जो चिंता का विषय है. अगर यह दर और नीचे गिरी तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा.

पहले दूसरे बच्चे पर पैसा देने की थी योजना

इससे पहले भी सीएम नायडू ने विधानसभा में बताया था कि सरकार दूसरा बच्चा पैदा करने वाले जोड़ों को 25,000 रुपए देने की प्लानिंग कर रही है. हालांकि सीएम नायडू के इस बयान को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने बताया कि अब सरकार ने दूसरे बच्चे को पैसा देने की योजना वाले फैसले को बदल दिया है. अब तीसरे और चौथे बच्चे पैदा करने पर पैसा दिया जाएगा. इस फैसले की पूरी जानकारी जल्द ही दी जाएगी.

ये भी पढ़ेंः ‘सम्राट चौधरी सिर्फ BJP की पसंद नहीं, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी…,’ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान, Video

जनसंख्या बढ़ाने पर विशेष फोकस

सीएम नायडू ने इस दौरान कहा कि आज के समय में कई जोड़े सिर्फ एक बच्चा रखना चाहते हैं, क्योंकि उनकी कमाई बढ़ गई है और वे सोचते हैं कि एक बच्चा ही काफी है. वहीं कुछ लोग दूसरा बच्चा भी तभी पैदा करते हैं, जब पहला बेटा न हो. लोगों की इसी सोच की वजह से प्रदेश की जनसंख्या लगातार घट रही है. इसलिए सरकार जनसंख्या बढ़ाने पर फोकस रख रही है.

ज़रूर पढ़ें