अमित शाह के घर BJP की बड़ी बैठक, नितिन नवीन समेत कई दिग्गज हुए शामिल, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
नितिन नवीन और अमित शाह
Amit Shah House Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक का आयोजन किया, जिसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. इस बैठक को नितिन नवीन के यूपी दौरे से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन मुद्दों पर बातचीत हुई.
जानकारी के अनुसार, बैठक में नए संगठन को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ ही नई टीम गठन को लेकर भी बातचीत हुई. बता दें, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का 4-5 जुलाई को उत्तर प्रदेश दौरा है. यह बैठक उनके दौरे से भी जोड़कर देखी जा रही है. बैठक में नितिन नवीन के साथ संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे.
युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना
केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच भाजपा संगठन में भी बदलाव की तैयारी है. मंत्रिमंडल में फेरबदल होना तय माना जा रहा है. इस दौरान कुछ लोग सरकार से निकलकर संगठन में आ सकते हैं. सूत्रों की मानें तो भाजपा नेतृत्व संगठन में वरिष्ठ नेताओं के साथ ही युवा चेहरों को भी शामिल करना चाहता है.
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय-अनिल मिश्रा से पूछताछ! SIT का इन पहलुओं पर फोकस
बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी का दौरा करेंगे. इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी. यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पिछले गुरुवार को अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया और 19 उपाध्यक्षों तथा आठ महासचिवों की नियुक्ति की थी.