राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय-अनिल मिश्रा से पूछताछ! SIT का इन पहलुओं पर फोकस

Ram Mandir Donation Theft case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य आनंद राय से भी पूछताछ की है.
Champat Rai

चंपत राय

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच एजेंसियां अपनी जांच को और तेज कर दी हैं. गुरुवार को विशेष जांच दल (SIT) ने अयोध्या में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य आनंद राय से भी पूछताछ की है. गुरुवार को यह कार्रवाई IPS किरण एस की मौजूदगी में की गई. फिलहाल, अभी भी जांच जारी है.

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने गुरुवार की दोपहर करीब 1:40 बजे से रात 8:30 बजे तक कई लोगों से पूछताछ की है. इस दौरान एसआईटी की टीम ने मंदिर परिसर के अंदर पहुंचकर कई अहम सबूत जुटाए हैं. टीम ने सुरक्षा व्यवस्था, दान संग्रह की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की भी बारीकी से जांच की.

चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ

बता दें, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच का जिम्मा एसआईटी के पास है. एसआईटी की टीम इस मामले की जांच कर रही है. अभी तक कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अब जानकारी सामने आ रही है कि एसआईटी की टीम ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, और सदस्य अनिल मिश्रा, गोपाल राव से भी पूछताछ की है. हालांकि, इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ेंः चंदा चोरी मामले में घिरे लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, मकान पर चल सकता है बुलडोजर

25 जून को 8 लोगों पर दर्ज हुई थी FIR

SIT की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि दान की गणना में लगे कर्मचारियों के चयन, उनसे उनके परिचय और बैंक द्वारा कर्मचारियों की नियुक्ति किसके कहने पर तथा किन मानकों के आधार पर की गई थी. कौन किसका परिचित या रिश्तेदार था. बता दें, राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था. जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई. फिलहाल, अभी भी जांच जारी है.

ज़रूर पढ़ें