‘मुझे चुप कराने के लिए जान से मारना पड़ेगा’, BJP पर भड़कीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
TMC Message To Party Rebels: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर भाजपा उन्हें चुप कराना चाहती है तो उसे उनकी जान लेनी होगी. भाजपा लगातार टीएमसी के नेताओं को परेशान कर रही है. लेकिन वे डरने वाली नहीं हैं. ममता बनर्जी का यह बयान उस दौरान आया, जब उनकी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार भी बनाया है. पढ़ें ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा, भाजपा उनकी आवाज दबाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और उनकी पार्टी को तोड़ने, नेताओं को डराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी को भी परेशान किया गया है. इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा, कल्याण बनर्जी के घर पर तो हमला तक किया गया.
A person with conviction speaks her mind. @MamataOfficial (with sub-titles in English) pic.twitter.com/R60DBd1RtT
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) July 10, 2026
TMC नेताओं के साथ किया जा रहा अमानवीय व्यवहार
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, इस समय टीएमसी के कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में हैं. उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. लॉकअप में लोगों को जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है. कुछ लोगों की कमर में तो रस्सी बांधकर और पैरों में बेड़ियां लगाकर घुमाया जा रहा है. वहीं कुछ नेताओं का सिर मुंडवा दिया गया और उनके साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार किया गया. जो काफी चिंताजनक बात है.
ये भी पढ़ेंः सुष्मिता देव, शुखेंदु शेखर समेत TMC के 3 सांसद BJP में शामिल; तीनों को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
जनता का भरोसा तोड़ रहे नेताः ममता बनर्जी
इस दौरान ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि नेता जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं. ऐसे नेता जो टीएमसी में रहते हुए भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, वे गुमराह करना बंद करें. अगर कोई भाजपा में जाना चाहता है, सीधे वहां चला जाए, लेकिन टीएमसी में रहकर भाजपा के लिए काम न करे. ममता बनर्जी के इस वीडियो को टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.